Hindi News / crime / पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत...

पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश

Bihar Crime News: पटना पुलिस और STF ने टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को जक्कनपुर से गिरफ्तार किया है. हत्या और लूट जैसे संगीन मामलों में काफी लंबे समय से वह सक्रिय था और हत्या के कई मामलों में फरार चल रहा था.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 08, 2026, 1:47:46 PM

Bihar Crime News

रीतलाल यादव का करीबी गिरफ्तार - फ़ोटो Google

Bihar Crime News: पटना पुलिस और STF को बड़ी सफलता मिली है। राजधानी के टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को जक्कनपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, शिव गोप को वर्ष 2018 में हुई एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है और लंबे समय से उसकी तलाश जारी थी।


जानकारी के अनुसार, जेडीयू नेता और दानापुर नगर उपाध्यक्ष दीपक मेहता हत्याकांड में भी शिव गोप का नाम सामने आया था। 28 मार्च 2022 को कार्बाइन से दीपक मेहता की हत्या की गई थी। उस समय शूटर्स ने बताया कि जमीन विवाद के चलते शिव गोप और रवि गोप ने 7 लाख की सुपारी देकर हत्या कराई थी।


शिव गोप को वर्ष 2024 में पूर्व रजत विधायक रीतलाल यादव के पिता के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए दीघा घाट आने पर STF और पटना पुलिस ने दबोच लिया। 90 के दशक में मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में उसका दबदबा था। उसके खिलाफ पटना के अलग-अलग थानों में गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं।


करीब 21 साल जेल में रहने के बाद बाहर निकलते ही वह दोबारा अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया और उसके मजबूत नेटवर्क हैं। पुलिस के अनुसार, जेल से छूटने के बाद शिव गोप शूटर और अपराधियों को मुहैया कराता था। माना जाता है कि पटना में कार्बाइन जैसे अत्याधुनिक हथियार के इस्तेमाल की शुरुआत भी उसी ने की थी। फिलहाल पुलिस शिव गोप से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है।