ब्रेकिंग
अमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाश

बिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तार

Bihar Crime News: गोपालगंज पुलिस भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुटी है. इसी कड़ी में जमीन कब्जा मामले में पुलिस ने लालू परिवार के करीबी गंग दयाल यादव समेत चार आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज में भू-माफियाओं के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। अब इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है, क्योंकि गिरफ्तार आरोपी का संबंध बड़े राजनीतिक परिवार से बताया जा रहा है। गोपालगंज में जमीन से जुड़े विवादों और अवैध कब्जे के मामलों पर पुलिस ने पूरी तरह से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 


दरअसल, एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास पुलिस ने छापेमारी करते हुए कुख्यात आरोपी गंग दयाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गंग दयाल यादव पर पहले भी जमीन विवाद से जुड़े कई गंभीर आरोप लग चुके हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान तीन अन्य संदिग्ध आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। सभी से फिलहाल गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि जमीन माफियाओं के नेटवर्क और उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा सके। 


सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से जमीन कब्जाने और विवाद खड़ा करने के मामलों में सक्रिय था। इस मामले में एक बड़ा राजनीतिक एंगल भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी गंग दयाल यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और रबड़ी देवी के काफी करीबी माने जाते हैं। इतना ही नहीं, रिश्तेदारी के लिहाज से भी उनका संबंध परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार, वह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के रिश्ते में चचेरे मामा भी लगते हैं। हालांकि, इस संबंध को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। स्थानीय लोगों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में पुलिस की इस पहल को लेकर राहत की भावना देखी जा रही है।


एसपी विनय तिवारी ने कहा है कि जिले में अवैध कब्जा और भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर पुलिस की कड़ी नजर है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जमीन माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है। गोपालगंज से यह एक बड़ी खबर मानी जा रही है, जो आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे कर सकती है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें