Hindi News / career / हिमालया इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने लिया पर्यावरण...

हिमालया इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Patna News: पटना के हिमालया इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हरित परिसर बनाने का संकल्प लिया।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 05, 2026, 5:53:38 PM

Patna News

- फ़ोटो

Patna News: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर खेमनीचक, पटना स्थित हिमालया इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन (पैरामेडिकल विभाग) में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन डॉ. उमा शंकर और निदेशक डॉ. रामचंद्र साव ने पौधारोपण कर किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।


पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रधानाचार्या डॉ. ऐश्वर्या सुमन ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की।


छात्रों और शिक्षकों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में पैरामेडिकल विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।


कार्यक्रम में शिक्षकों की उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक विभाग के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनमें डॉ. सोनित, डॉ. रश्मि प्रभा, डॉ. अभिलाषा सिंह, डॉ. आदित्य, डॉ. विशाल, मिस अदिति, मिस सुमन, मिस शानू प्रिया, पियूष राज, डॉ. राहुल राज, डॉ. राहुल, कंचन कुमारी, प्रियंका कुमारी और अमित राज सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।