1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jun 25, 2026, 6:13:38 PM
- फ़ोटो Google
Bihar News: बिहार के एक और आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए. बिहार सरकार ने उन्हें विरमित कर दिया है. गृह विभाग ने आज 25 जून इस संबंध में अधिसूचना जारी किया है.
2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डी. अमरकेश पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी हैं. वर्तमान में ये आर्थिक अपराध इकाई के साईबर प्रशिक्षण में पदस्थापित हैं, इन्हें विरमित कर दिय़ा है. इन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी में नियुक्त किया गया है. इस आधार पर केंद्रीय एजेंसी में योगदान को लेकर बिहार सरकार ने रिलीज कर दिया है.
