Hindi News / career / AIIMS में इतने पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन तक कर...

AIIMS में इतने पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

AIIMS recruitment 2026: AIIMS ने CRE-5 भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत 1484 नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और परीक्षा जुलाई 2026 में संभावित है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 14, 2026, 4:03:51 PM

AIIMS recruitment 2026

- फ़ोटो Google

AIIMS recruitment 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन (CRE-5) 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के AIIMS संस्थानों और अन्य केंद्रीय सरकारी निकायों में कुल 1484 नॉन-फैकल्टी ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों को भरा जाएगा।


संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 3 जुलाई 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 के बीच संभावित है। वहीं, एडमिट कार्ड जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। स्किल टेस्ट की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।


उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और पद-वार स्किल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) पर आधारित होगी, जिसकी अवधि 90 मिनट होगी।


परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 400 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रश्न पत्र में 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान, योग्यता और कंप्यूटर ज्ञान से तथा 80 प्रश्न संबंधित विषय से होंगे।


आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी उम्मीदवार: ₹3000

एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: ₹2400

भरे जाने वाले पद


इस भर्ती के माध्यम से कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, ऑफिस सुपरिटेंडेंट, असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क, अपर डिवीजन क्लर्क, जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), असिस्टेंट इंजीनियर, डाइटीशियन, वार्डन, स्टोर कीपर, कैशियर और जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर सहित अन्य पद शामिल हैं।