Hindi News / business / LPG Cylinder Price Today: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, कहीं राहत तो...

LPG Cylinder Price Today: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, कहीं राहत तो कहीं झटका, जानें आपने शहर का हाल

LPG Cylinder Price Today: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि अलग-अलग शहरों में रेट अलग हैं और पिछले महीनों की बढ़ोतरी का असर अभी भी ग्राहकों पर बना हुआ है. पूरी जानकारी...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 28, 2026, 1:16:12 PM

LPG Cylinder Price Today: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, कहीं राहत तो कहीं झटका, जानें आपने शहर का हाल

- फ़ोटो

LPG Cylinder Price Today: एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है. रविवार को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी ग्राहकों को सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा. हालांकि पिछले कुछ महीनों में कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को अब भी महंगे सिलेंडर का भुगतान करना पड़ रहा है.


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसका असर फिलहाल एलपीजी सिलेंडर के दाम पर नहीं पड़ा है. युद्ध के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की गई थी. पहली बार 7 मार्च 2026 को सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद 7 जून को फिर कीमतों में 29 रुपये का इजाफा किया गया था.


फिलहाल देश के अलग-अलग शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है. राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये है. वहीं कोलकाता में यह 968 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये मिल रहा है.


बिहार की राजधानी पटना में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1031.50 रुपये है. वहीं लखनऊ में 979.50 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये और हैदराबाद में 994 रुपये ग्राहकों को चुकाने पड़ रहे हैं.


कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है. होटल, रेस्टोरेंट और व्यापारिक कामों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम कई शहरों में 3000 रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं.


नई दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये है. जबकि कोलकाता में यह 3255.50 रुपये, मुंबई में 3067.50 रुपये और चेन्नई में 3283 रुपये है. पटना में कमर्शियल सिलेंडर 3400 रुपये में मिल रहा है.


एलपीजी सप्लाई को लेकर भी हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. सरकार ने इंडस्ट्री को सप्लाई किए जाने वाले एलपीजी सिलेंडर की सीमा हटा दी है. अब कंपनियां जरूरत के हिसाब से सिलेंडर ले सकेंगी.


दरअसल, अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने के बाद एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हुई थी. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा दूसरे देशों से आयात करता है, लेकिन सप्लाई चेन में परेशानी आने के बाद देश में गैस की उपलब्धता पर असर पड़ा था.