Hindi News / business / Jio ने लॉन्च किया सिर्फ 799 का 4G फीचर फोन, UPI से लेकर...

Jio ने लॉन्च किया सिर्फ 799 का 4G फीचर फोन, UPI से लेकर लोकेशन ट्रैकिंग तक मिलेगा सपोर्ट; और भी कई स्मार्ट फीचर्स शामिल

Jio New Phone: जियो ने सिर्फ 799 में नया 4G फीचर फोन JioBharat V4 लॉन्च किया है, जिसमें UPI पेमेंट, एंटरटेनमेंट और लोकेशन ट्रैकिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. खास Safety Shield फीचर की मदद से यूजर फोन को दूर से भी कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 21, 2026, 6:55:13 PM

Jio ने लॉन्च किया सिर्फ 799 का 4G फीचर फोन, UPI से लेकर लोकेशन ट्रैकिंग तक मिलेगा सपोर्ट; और भी कई स्मार्ट फीचर्स शामिल

- फ़ोटो

Jio New Phone Update: अगर आप अभी भी 2G फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और महंगे स्मार्टफोन में अपग्रेड नहीं कर पा रहे हैं, तो जियो ने आपके लिए बेहद सस्ता और काम का विकल्प पेश किया है. देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने मात्र ₹799 की कीमत में अपना नया 4G फीचर फोन JioBharat V4 लॉन्च किया है.


यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम बजट में बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल पेमेंट और बेसिक स्मार्ट फीचर्स का अनुभव चाहते हैं. इसे JioMart, Jio.com, रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और अन्य अधिकृत रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है.


यह नया JioBharat V4 फीचर फोन ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध है और इसे Safety First Phone के रूप में पेश किया गया है. इसमें कॉलिंग के साथ-साथ एंटरटेनमेंट, डिजिटल पेमेंट और रिमोट मॉनिटरिंग जैसे कई आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं.


फोन में यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग, फिल्में देखने और स्पोर्ट्स हाइलाइट्स का आनंद लेने की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा इसमें JioPay का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूजर्स सीधे अपने बैंक अकाउंट से UPI पेमेंट कर सकते हैं. यह फीचर उन लोगों के लिए खास है जो फीचर फोन पर भी डिजिटल ट्रांजैक्शन करना चाहते हैं.


JioBharat V4 की सबसे बड़ी खासियत इसका Safety Shield फीचर है. इस फीचर की मदद से फोन को मुख्य स्मार्टफोन से JioThings ऐप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है. कनेक्ट करने के बाद यूजर अपने फीचर फोन की लोकेशन ट्रैक कर सकता है, कॉल्स को मैनेज कर सकता है और कुछ जरूरी सेटिंग्स को दूर से कंट्रोल कर सकता है.


अगर किसी अनजान या संदिग्ध कॉल की पहचान होती है, तो उसे ऐप के जरिए ब्लॉक भी किया जा सकता है. इस वजह से यह फोन खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी एक सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है.


कंपनी का दावा है कि यह फोन किफायती होने के साथ-साथ डिजिटल इंडिया मिशन को भी आगे बढ़ाता है, क्योंकि अब फीचर फोन यूजर्स भी UPI और इंटरनेट सेवाओं से जुड़ सकेंगे.