1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 28, 2026, 6:02:48 PM
युवक की पहचान में जुटी बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस - फ़ोटो रिपोर्टर
PATNA: पटना के मंदिरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश सड़क के किनारे गली में गिरा हुआ मिला। घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित चीना कोठी से नीचे मंदिरी नाले की है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। नशे के कारण मौत होने की आशंका जतायी जा रही है। युवक की संदिग्ध मौत की जांच की जा रही है।
मंदिरी में युवक की लाश मिलने की खबर रविवार की दोपहर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन किसी ने भी युवक की पहचान नहीं की। शव को अज्ञात मानकर पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच ले गयी है। शव की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि युवक मंदिरी इलाके में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस युवक की पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पटना से सूरज की रिपोर्ट