1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 28, 2026, 6:17:45 PM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो AI
Patna School News: बिहार में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। इसी बीच पटना में जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी की कोर्ट ने भीषण गर्मी को देखते हुए पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 8वीं तक की सभी कक्षाओं को संचालित करने पर रोक लगा दिया है। यानी 30 जून तक 8वीं तक से सभी स्कूल बंद रहेंगे।
पटना के जिला दंडाधिकारी की कोर्ट के आदेश में कहा गया कि जिले में पड़ रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।
ऐस में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी/सरकारी स्कूलों में वर्ग-08 तक के कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर 30 जून तक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। पटना डीएम ने कहा है कि यह आदेश 29.06.2026 से 30.06.2026 तक लागू रहेगा।
बता दें कि इससे पहले 27 जून तक 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश डीएम की तरफ से जारी किया गया था। 28 जून को रविवार होने की वजह से सभी स्कूल स्वतः ही बंद रहें। अब स्कूलों की छुट्टी और दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। यानी 30 जून तक पटना के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 8वीं तक के क्लास संचालित नहीं होंगे।