Hindi News / bihar / banka-news / सुनसान जगह पर मिलने पहुंचे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने पकड़ा... फिर करा दी...

सुनसान जगह पर मिलने पहुंचे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने पकड़ा... फिर करा दी शादी

Bihar News: बांका जिले में नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों द्वारा शादी कराए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद बाल विवाह को लेकर फिर बहस छिड़ गई है. प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 08, 2026, 4:13:27 PM

सुनसान जगह पर मिलने पहुंचे नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने पकड़ा... फिर करा दी शादी

- फ़ोटो

Bihar News: बिहार के बांका जिले से बाल विवाह का एक मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका को सुनसान जगह पर मिलने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों की सहमति से गांव के एक शिव मंदिर में उनकी शादी करा दी गई. घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि, बाल विवाह भारतीय कानून के तहत अपराध है.


जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात कुछ समय पहले एक शादी समारोह में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया और वे चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलने लगे. मंगलवार की शाम दोनों गांव से दूर एक सुनसान स्थान पर मिले थे. इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई.


ग्रामीण दोनों को पकड़कर गांव ले आए और पंचायत की बैठक बुलाई गई. इसके बाद दोनों परिवारों को सूचना दी गई. काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने शादी के लिए सहमति जताई. इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में पास स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई.


घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह कानूनन अपराध है. थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पुलिस को अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. यदि शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.