Hindi News / politics / निशांत कुमार समेत 10 उम्मीदवार बने विधान पार्षद, सभी निर्विरोध निर्वाचित

निशांत कुमार समेत 10 उम्मीदवार बने विधान पार्षद, सभी निर्विरोध निर्वाचित

बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए और विपक्ष के सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जेडीयू के निशांत कुमार ने प्रमाण पत्र प्राप्त कर कहा कि वह नीतीश कुमार के विकास और समृद्ध बिहार के सपने को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 11, 2026, 3:52:45 PM

बिहार न्यूज

- फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: बिहार में 10 विधान परिषद सीटों ( 9 रिक्त और 1 उपचुनाव) के लिए जिन 10 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा वो निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। बता दें कि एनडीए ने कुल 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। बीजेपी उम्मीदवार के रूप में भोजपुरी स्टार पवन सिंह, संजय मयूक, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित जबकि जेडीयू ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और लल्लन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया था।


 वही विपक्ष (आरजेडी) की तरफ से सुनील कुमार सिंह ने नामांकन पर्चा भरा था। वही एलजेपी (रामविलास) की ओर से असरफ अंसारी ने पर्चा भरा था। सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं। सभी 10 उम्मीदवार विधान पार्षद बन गये हैं। निशांत कुमार सहित सभी नेताओं ने आज अपना-अपना सर्टिफिकेट हासिल किया। दूसरी ओर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) चीफ उपेंद्र कुशवाहा के बेटे एवं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश एमएलसी बनने से चूक गए। उन्हें एनडीए ने प्रत्याशी नहीं बनाया था। अब उनका मंत्री पद संकट में आ गया है। दीपक प्रकाश को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गयी है। 


बिहार विधान पार्षद के रुप में चयनित होने पर निशांत कुमार सहित 10 लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए। संख्या बल के आधार पर विधान पार्षद निर्वाचित हुए हैं। श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत तो हमलोग का भविष्य है, निशांत तो आगे हमलोगों का आदर्श बनेगा। निशांत को आगे ले जाने के लिए जो कुछ भी कदम उठाना पड़ेगा हमलोग करेंगे। निशांत कुमार की शिक्षा पर तेजस्वी यादव के सवाल उठाने पर श्रवण कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव तो नीतीश कुमार पर भी सवाल उठाते थे। नीतीश कुमार पर सवाल उठाते उठाते वो 25 सीट पर सिमट गये। निशांत पर सवाल उठाएंगे तो अब वो 5 सीट पर आ जाएंगे। 


विधान पार्षद का सर्टिफिकेट हासिल करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार विधान परिषद सदस्य का सर्टिफिकेट लेने आया हूं। पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास किया उस पर खड़ा होने का कोशिश करूंगा। पिताजी की नीतियां रही हैं उनकी जो विचारधारा रही है विकास को लेकर बिहार का उसे जारी रखने का कोशिश करूंगा। मेरा सौभाग्य है कि जिस सदन में पिताजी बैठे हैं उसमें मैं बैठूंगा। बिहार को विकसित और समृद्ध बिहार बनाने का पिताजी का जो सपना है उसे पूरा करने का कोशिश करूंगा। 


एमएलसी बनने और सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद राजद नेता सुनील कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लालू जी का आज जन्मदिन हैं, उनके चरणों में हमारा सर्टिफिकेट समर्पित है। और मैं फिर से वादा करता हूं कि जिस विश्वास के साथ राष्ट्रीय जनता दल ने मुझे सदन में भेजा है, उसमें शत प्रतिशत खड़ा उतरने का काम करूंगा। चाहे मुद्दा कोई भी हो कभी भी राष्ट्रीय जनता दल का झंडा सदन में झुकने नहीं दूंगा। संख्या मायने नहीं रखता है। हमलोग 15 भी हैं तो आपके 65 पर भारी पड़ेंगे।