1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 11, 2026, 8:04:07 PM
अस्पतालों का करेंगे औचक निरीक्षण - फ़ोटो रिपोर्टर
PATNA: बिहार विधान परिषद चुनाव और उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिये गये हैं। बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित सभी 10 कैंडिडेट निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। एनडीए के 9 और आरजेडी के 1 कैंडिडेट ने निर्विरोध चुनाव में जीत दर्ज की। MLC बनते ही निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गये हैं। उन्होंने सभी सिविल सर्जन को अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने और व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी सूरत में करप्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दो हफ्ते में स्थिति नहीं सुधरी तो हम खुद औचक निरीक्षण करेंगे।
नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद सभी MLC उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया। एमएलसी बनने के बाद जनता दल यूनाइटेड के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंचे निशांत कुमार का स्वागत किया गया। उन्हें जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एमएलसी बनने की बधाई और शुभकामनाएं दी। एमएलसी बनने पर निशांत कुमार काफी खुश नजर आए।
विधान पार्षद बनने पर जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट की। इस दौरान निशांत ने मीडिया से बातचीत भी की। निशांत कुमार ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुझ पर विश्वास जताया है। उनकी उम्मीदों पर मैं खड़ा उतरूंगा। जिसे इमानदारी से निभाने का काम करूंगा। मेरे पिता जी भी अक्सर यह कहा करते थे कि वो क्राइम, करप्शन और कम्युनिज्म से समझौता नहीं करेंगे। मैं स्वास्थ्य विभाग में किसी भी तरह का करप्शन बर्दाश्त नहीं कर सकता। कोई भी अनियमितता और भ्रष्टाचार है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
निशांत ने आगे कहा कि सारे सिविल सर्जन को दो हफ्ते का समय दिया है कि आपके यहां यदि कोई अनियमितता है तो उसे ठीक कर लें, नहीं तो हम टीम बनाएंगे और खुद निरीक्षण करेंगे। उसके बाद यदि कही भी अनियमितता रही तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। हम खुद अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे।
निशांत ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सबने जो मुझपर जो मुझपर विश्वास किया है कि इसके लिए उनको धन्यवाद देता हूं। हमने सिविल सर्जन और स्वास्थ्य पदाधिकारियों से कहा है कि सब कुछ इमानदारी से होगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भ्रष्ट्र अधिकारी और पदाधिकारी होंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही पीएमसीएच में मरीज के परिजनों की पिटाई मामले पर कहा कि सुपरिटेंडट को कहा है कि इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। दो हफ्ते का टाइम दिया है, कहा है कि दो हफ्ते में ठीक कीजिए यदि वो इस तरह की घटनाओं को नहीं रोक पाएंगे तो हम उस पर कार्रवाई करेंगे।
पटना: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सभी सिविल सर्जनों की बैठक बुलाकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "दो सप्ताह के भीतर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें, अन्यथा मैं स्वयं आकर जांच करूंगा। यदि कहीं भी गड़बड़ी मिली तो सीधे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।"… pic.twitter.com/SoLN6Mn3mN
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 11, 2026