1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 11, 2026, 7:04:58 PM
- फ़ोटो self
Bihar News: बिहार भाजपा के नव नियुक्त महामंत्री राजेश झा राजू ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय स्थित कक्ष में वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और हवन के साथ विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण के बाद राजेश झा राजू ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर संवाद और समन्वय स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर पार्टी नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त महामंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा संगठन हित में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।