Job Fraud: नौकरी का झासा देकर बेरोजगार युवाओं से फर्जी कंपनी ने की ठगी, पुलिस ने गिरोह को दबोचा PM Modi Visit in Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार
09-Jan-2022 10:15 AM
By
SIWAN: प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। सरेआम हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी। घटना जिले के आंदर थाना इलाके के मदेशीलापुर गांव के पास हुई। अपराधियों ने पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही महिला की उसके पति के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पति के सामने गोली मारकर हत्या
आंदर थाना इलाके के मदेशीला पुर गांव के रहने वाले सुधीर कुमार यादव मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। शनिवार की देर रात छपरा से अपनी पत्नी रिया देवी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। जहां गांव के बाहर रात के अंधेरे में अपराधियों ने पत्नी रिया देवी को गोली मार दी। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज़ सुनकर ग्रामीण सहम गए। वहीं घटना के बाद मृतका के पति के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे।
छानबीन में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची आंदर थाना की पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, 'घटना के सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन की जा रही है, इसमे लिप्त अपराधियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'