Hindi News / career / बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई...

बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

Bihar Assistant Professor Recruitment: बिहार के 211 राजकीय डिग्री कॉलेजों में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर संविदा आधारित भर्ती शुरू हो गई है। योग्य अभ्यर्थी 15 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 03, 2026, 9:55:00 PM

Bihar Assistant Professor Recruitment

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Assistant Professor Recruitment: बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। राज्य के 211 राजकीय डिग्री कॉलेजों में 3687 संविदा आधारित असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। 


योग्य अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिहार राज्य विश्वविद्यालय आयोग द्वारा यह भर्ती नए नियमों के तहत की जा रही है। आयोग के अनुसार, इस प्रक्रिया में नेट, सेट या पीएचडी उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे।


इस भर्ती में छह प्रमुख विषयों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं—

अंग्रेजी: 674 पद

इतिहास: 662 पद

हिंदी: 635 पद

अर्थशास्त्र: 597 पद

राजनीति विज्ञान: 596 पद

समाजशास्त्र: 533 पद

चयन प्रक्रिया का कार्यक्रम


आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन प्रक्रिया के बाद स्क्रीनिंग और साक्षात्कार चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2026

स्क्रीनिंग एवं शॉर्टलिस्टिंग: 16–17 जुलाई 2026

इंटरव्यू लेटर जारी: 17–18 जुलाई 2026

साक्षात्कार: 20–27 जुलाई 2026

अंतिम मेरिट सूची: 29 जुलाई 2026

योगदान (जॉइनिंग): 7 अगस्त 2026 तक

योग्यता एवं आयु सीमा


इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री के साथ NET, SET या PhD अनिवार्य किया गया है। आयु सीमा के तहत उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 43 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।