RailOne : इंडियन रेलवे की सुपर ऐप RailOne से ऐसे बुक करें रिजर्व, प्लेटफॉर्म और जनरल टिकट; जानिए क्या है सबसे आसान तरीका Special Trains 2025: दिवाली-छठ पूजा में घर जाना है तो हो जाइए टेंशन फ्री, रेलवे ने 1126 स्पेशल ट्रेनों का किया एलान Special Trains 2025: दिवाली-छठ पूजा में घर जाना है तो हो जाइए टेंशन फ्री, रेलवे ने 1126 स्पेशल ट्रेनों का किया एलान Masood Azhar: जैश कमांडर का बड़ा खुलासा: मसूद अजहर ही 26/11 और संसद हमले का मास्टरमाइंड, Life Style: नहीं लेते हैं पूरी नींद तो हो जाइए अलर्ट, हो सकती है यह बड़ी परेशानी ICC T20 Ranking Bowler : वरुण चक्रवर्ती बने दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज, कुलदीप को भी मिला फायदा Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए.. भारत में क्या होगा असर? Surya Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए.. भारत में क्या होगा असर? Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों का तांडव, दो लोगों को गोलियों से भूना, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप Bihar Crime News: बिहार में बदमाशों का तांडव, दो लोगों को गोलियों से भूना, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप
26-Dec-2023 09:19 PM
By MANOJ KUMAR
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नीतीश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के बाद विवादों में घिरे एसके सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। एसके सिंघल रिटायर्ड डीजीपी हैं और शोभा ओहटकर होमगार्ड की डीजी हैं। शोभा ओहटकर को केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष पद से संजीव कुमार सिंघल को प्रभार से मुक्त किया गया है। सेवानिवृत एसके सिंघल 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वही 1990 बैच की आईपीएस शोभा ओहटकर को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें कि शोभा ओहटकर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा की महानिदेशक सह महासमादेष्टा भी हैं। शोभा ओहटकर अपने कार्यों के अतिरिक्त केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष पद पर अगले आदेश तक बनीं रहेंगी। गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है।