Bihar Crime News: 45 वर्षीय की निर्मम हत्या से मची सनसनी, क्रूरता की सभी हदें पार Small Business Ideas: नौकरी की कमाई काफी नहीं? कम निवेश में शुरू करें ये शानदार बिजनेस US Attacks Iran: ईरान-इजरायल जंग में कूदा अमेरिका, 3 परमाणु साइट्स पर बरसाए बंकर बस्टर बम Tejas MK1A: भारतीय वायुसेना में जल्द शामिल होगा 'देशी राफेल', खूबी जान अमेरिकी वैज्ञानिक भी हुए हैरान INDvsENG: रुट ने तोड़ डाला सचिन का रिकॉर्ड, जयसूर्या भी छूटे पीछे Bihar News: रायगढ़ में बिहार के युवक ने समाप्त की जीवन लीला, व्यवसायी के घर करता था रसोइए का काम Bihar News: शराब तस्कर को 5 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना, विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 7 जख्मी Bihar Crime News: सिवान में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, हालत गंभीर Bihar Weather: आज इन जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, IMD की लोगों से सतर्क रहने की अपील
01-Sep-2024 10:23 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके बाढ़ से निकल कर सामने आया है। जहां अहले सुबह एक हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
दरअसल, यह मामला पटना से बाढ़ का है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी। इतना ही नहीं इसके बाद इस युवक ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। युवक की पत्नी कई दिनों से अपने मायके में रह रही थी और अब वो ससुराल जाना नहीं चाहती थी। लेकिन युवक अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने की बात पर अड़ा था।
बताया जाता है कि, रविवार की सुबह इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर आरोपी ने अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी। युवक ने खुद को भी मार डाला है। बताया जा रहा है कि घटना में साली की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि पत्नी की हालत गंभीर है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आरोपी युवक का नाम दीपक कुमार बताया जा रहा है। दीपक की पत्नी का नाम लक्ष्मी देवी और साली का नाम गुड़िया है।
उधर, दीपक मूल रूप से बिहारशरीफ का रहने वाला था। ससुराल में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद लक्ष्मी नाराज होकर बाढ़ स्थित अपने मायके में चली आई थी। वो करीब 2 महीने से बाढ़ में ही रह रही थी। इस बीच दीपक भी लक्ष्मी के साथ उसी के घर पर रहा था। मृतक लक्ष्मी के परिजनों के बयान के आधार पर बताया गया है कि दीपक अपनी पत्नी को ससुराल ले जाना चाहता था और इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद होता रहता था।
रविवार की सुबह भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद नाराज दीपक ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को गोली मार दी। इसके बाद जब इस शोर-शराबे को सुन लक्ष्मी की बहन गुड़िया उन्हें बचाने पहुंची तो दीपक ने उनको भी गोली मार दी। दीपक ने इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। बहरहाल बताया जा रहा कि इस मामले में पुलिस अब अपनी आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट