ब्रेकिंग न्यूज़

Expressway In Bihar: बिहार का यह 'हाईवे' 3700 cr से बन रहा, पटना समेत इन इलाकों का होगा विकास...चमक जायेगी किस्मत Khelo India Youth Games 2025:बिहार में खेल इतिहास का सुनहरा पल...8500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम! Bihar Mausam Update: बिहार के इन 12 जिलों में आंधी, तूफान-मूसलाधार बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट... Pooja Murder Case: मुश्ताक से अजीत बन पूजा को फांसा, जान की भीख मांगती रही मगर नहीं माना हैवान, रूह कंपा देगा यह हत्याकांड Bihar weather alert: बिहार में मौसम का कहर...12 जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने किया चेतावनी जारी RCBvsCSK: "जीता हुआ मैच हार जाना कोई इनसे सीखे", रोमांचक मैच में बेंगलुरु ने चेन्नई को धोया, फिर विलेन बने MS Dhoni INDvsPAK: युद्ध हुआ तो भारत के सामने 4 दिन भी नहीं टिकेगा पाकिस्तान, ये है सबसे बड़ी वजह.. राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक: पाकिस्तानी महिला से शादी छुपाने पर CRPF जवान बर्खास्त SAHARSA: बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए 5 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई तस्वीर Bihar Education News: शिक्षा विभाग के इस महिला अधिकारी को मिला दंड, इस जुर्म में मिली सजा, जानें...

पुलिस की चेतावनी के बाद भी नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग ! बरात में गोली लगने से एक किशोर की मौत, दो जख्मी; तीन लोग हुए गिरफ्तार

पुलिस की चेतावनी के बाद भी नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग ! बरात में गोली लगने से एक किशोर की मौत, दो जख्मी; तीन लोग हुए गिरफ्तार

14-Dec-2023 09:33 AM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार में हर्ष फायरिंग को लेकर प्रशासन की सख्ती के बावजूद इस तरह की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मोतिहारी के पकड़ीदलाय थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। वहीं तीन व्यक्ति जख्मी हैं। मृतक की पहचान जयकिशुन पासवान के पुत्र गोविन्द कुमार (07) के रूप में हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बरात में हर्ष फायरिंग से एक किशोर की मौत और तीन के जख्मी की सूचना पर पुलिस करवाई में जुटी है। एसपी के निर्देश पर पकड़ीदयाल डीएसपी सहित पकड़ीदयाल थाना अध्यक्ष शव को बरामद करने व हथियार बरामद के करवाई में जुटे है ।पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक किशोर का शव ग्रामीणों द्वारा छुपा दिया गया है। वही जख्मी लोगों का इलाज छुपा कर किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए पूर्व मुखिया सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। यह घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सिसहनी गांव की बतायी जा रही है ।


वहीं, पुलिस का कहना है कि सिसहनी पंचायत के पूर्व मुखिया गेनामती देवी के पौत्री की आज बारात आने वाली थी। बारात आने के दौरान कुछ लोगों ने अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग में गोविन्द व एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी। बच्चे की मौके पर मौत हो गयी। वहीं गांव के लोगों ने जख्मी को कहीं छिपाकर इलाज करा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है।


उधर इस मामले में डीएसपी ने बताया कि मृतक बरात आए का पट्टीदार बताया जा रहा है। जिसके कारण शव को ग्रामीणों द्वारा छुपा दिया गया है। वही जख्मी का इलाज छुपा कर किया जा रहा है। पुलिस शव बरामद करने के लिए छापेमारी में जुटी है। वही पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।


आपको बता दें, राज्य में हर्ष फायरिंग को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए थे। जिसके तहत शादी, मुंडन या अन्य किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों में हथियार लहराया तो हत्या या हत्या के प्रयास का आरोपी बना जा सकता है। इस संबंध में  अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था संजय कुमार सिंह ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने और इसके लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।