ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्य में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, न्याय की व्यवस्था अब तुरंत; खौफ में अपराधी Bihar Monsoon: मानसून का इंतजार हुआ ख़त्म, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और भीषण बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां आरा में 22 जून को 'संत सम्मेलन' का आयोजन, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान का कार्यक्रम JDU विधायक के भांजे की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई ने घटना को दिया था अंजाम Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस

5 साल की सरकार और मालामाल हुए नीतीश के मंत्री, जानिए किस मंत्री की संपत्ति कितनी बढ़ी

5 साल की सरकार और मालामाल हुए नीतीश के मंत्री, जानिए किस मंत्री की संपत्ति कितनी बढ़ी

27-Sep-2020 07:14 AM

By

PATNA : बिहार में चुनावी बिगुल बजने के बाद अब चुनाव लड़ने वाले नेता जी अपनी संपत्ति का लेखा जोखा जनता के सामने रखने को तैयार हैं। 5 साल तक नीतीश सरकार में मंत्री रहे नेताओं की संपत्ति फुल स्पीड के साथ बढ़ी है। नीतीश सरकार के जिन मंत्रियों की संपत्ति सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ी और में खनन मंत्री ब्रिजकिशोर बिंद के साथ-साथ आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय भी शामिल हैं। नीतीश कैबिनेट में शामिल कुल 3 ऐसे मंत्री हैं जिनकी चल संपत्ति पिछले 5 सालों में 200 फ़ीसदी से ज्यादा बढ़ी है जबकि 7 ऐसे मंत्री हैं जिनकी संपत्ति 100 फ़ीसदी से ज्यादा बढ़ी है। 


ब्रिजकिशोर बिंद के अलावे समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह और पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि की संपत्ति में भी खूब इजाफा हुआ है। एससी एसटी कल्याण मंत्री रमेश ऋषि देव की अचल संपत्ति 155 फ़ीसदी से ज्यादा बढ़ी है। जबकि परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला की संपत्ति 134 फीसदी और योजना एवं विकास विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी की संपत्ति 147 फीस दी बढ़ी है। राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है उनकी संपत्ति लगभग 192 फ़ीसदी बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की संपत्ति में 144 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ है। पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत की संपत्ति 188 फ़ीसदी बढ़ी है जबकि ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री शैलेश कुमार की संपत्ति 196 फ़ीसदी बढ़ी है।


साला कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति में बहुत ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है। नीतीश कुमार की संपत्ति पिछले 5 सालों में 46.35 फ़ीसदी बढ़ी है। चल संपत्ति में उनके बेटे के बैंक बैलेंस, एफडी और पीपीएफ में पैसा बढ़ा है जबकि आभूषणों की कीमत में इजाफा हुआ है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की संपत्ति पिछले 5 सालों में 260 फ़ीसदी बढ़ी है। उनके अचल संपत्ति में 35.63 फ़ीसदी की वृद्धि हुई है। मंत्रियों की संपत्ति को लेकर उनकी तरफ से जो ब्योरा विधानसभा को उपलब्ध कराया गया है उसी के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है।