1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jul 15, 2026, 5:08:33 PM
- फ़ोटो self
Bihar News: बिहार की महिला मोटरयान निरीक्षक ने रिश्तों की सारी सीमाओं को लांध दिया. एमवीआई का लंबे समय से दूसरे पुरूष से प्रेम संबंध था. पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची. महिला मोटरयान निरीक्षक ने पति की गोली मरवाकर हत्या करा दी.
बिहार की एक महिला मोटरयान निरीक्षक ने अपने पति की हत्या कर दी. महिला एमवीआई ने जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर पति को सदा के लिए हटा दिया. पुलिस ने महिला मोटर यान निरीक्षक, प्रेमी और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है .रेल पुलिस कटिहार के एसपी ने पूरे मामले का खुलासा किया है.
जमुई में पदस्थापित विद्युत कर्मी देव कुमार गुंजन 11 जून 2026 को ट्रेन से सुपौल में पदस्थापित अपनी पत्नी समिता कुमारी (मोटर यान निरीक्षक) से मिलने जा रहे थे. जनसाधारण एक्सप्रेस में सवार देव कुमार गुंजन की रेल थाना मानसी के बदला घाट के समीप गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था. गंभीर स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में मानसी रेल थाना में कांड संख्या 22/26 दर्ज किया गया .घटना के बाद बरौनी रेल अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया.
वैज्ञानिक अनुसंधान में मिले साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल मोटर यान निरीक्षक समिता कुमारी, प्रेमी अजीत कुमार जो जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के साहू बीघा का रहने वाला है को गिरफ्तार किया गया. साथ ही सुपारी किलर धीरज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में महिला मोटर यान निरीक्षक समिता कुमारी के प्रेमी अजीत कुमार ने बताया कि मेरे और समिता के बीच प्रेम में उसके पति देव कुमार गुंजन बाधा बन रहा था. अजीत और समिता ने सुपारी देखकर देव कुमार गुंजन की हत्या करा दी.