Bihar Crime News: शॉपिंग सेंटर के मालिक पर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश Bihar Crime News: 45 वर्षीय की निर्मम हत्या से मची सनसनी, क्रूरता की सभी हदें पार Small Business Ideas: नौकरी की कमाई काफी नहीं? कम निवेश में शुरू करें ये शानदार बिजनेस US Attacks Iran: ईरान-इजरायल जंग में कूदा अमेरिका, 3 परमाणु साइट्स पर बरसाए बंकर बस्टर बम Tejas MK1A: भारतीय वायुसेना में जल्द शामिल होगा 'देशी राफेल', खूबी जान अमेरिकी वैज्ञानिक भी हुए हैरान INDvsENG: रुट ने तोड़ डाला सचिन का रिकॉर्ड, जयसूर्या भी छूटे पीछे Bihar News: रायगढ़ में बिहार के युवक ने समाप्त की जीवन लीला, व्यवसायी के घर करता था रसोइए का काम Bihar News: शराब तस्कर को 5 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना, विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 7 जख्मी Bihar Crime News: सिवान में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, हालत गंभीर
21-Aug-2024 07:29 PM
By First Bihar
EAST CHAMPARAN: भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों को डीएसपी ने कानून का पाठ पढाया। कहा कि जिसके लिए लड़ रहे हैं उसका फ्यूचर देख नहीं रहे हैं। मेरे से ज्यादा कानून जानते हैं क्या? हम ऐसे ही पढ़े लिखे हैं। एम्बुलेंस, पुलिस वैन और फायर ब्रिगेड को कैसे रोक दिजिएगा। हम धमकी सुनने वाला पदाधिकारी नहीं है। हम आपको उतना ही कॉपरेट करेंगे जितना आप लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करिएगा, लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा आप भी बिगड़ जाइएगा।
भारत बंद के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पूर्वी चंपारण में प्रदर्शन किया और आगजनी कर जमकर उत्पात मचाया। मोतिहारी के पकड़ीदयाल, मेहषी,ढाका के बाद हरसिद्धि में भीम आर्मी के कार्यकर्ता आम लोगों से झगड़ा करने पर उतारू हो गए। यह देख अरेराज डीएसपी ने हंगामा कर रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को कानून का पाठ पढ़ाने लगे।
डीएसपी रंजन कुमार ने साफ तौर पर कह दिया कि आप लोगों को पहले कानून की जानकारी लेनी चहिए। वही कानून को तोड़ने वालों को जमकर हड़काया साथ ही कानून की पढ़ाई करने की नसीहत दी। विधि व्यवस्था को मेंटेन करने और कानून व्यवस्था को बनाये रखने की अपील की। कहा कि यदि कानून तोड़ा तो कानून का डंडा चलेगा। जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। डीएसपी के इस पहल की खूब सराहना हो रही है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।