Bihar News: गांधी सेतु पर चलते तेल टैंकर में लगी भीषण आग, बीच सड़क पर धूं धूं कर जली गाड़ी Celebs Reaction On Operation Sindoor: "मोदी को बताने चले थे, मोदी ने इन्हें ही बता दिया", भारत के बदले पर सामने आई सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं Bihar News: बिहार के इस विश्वविद्यालय में अब होगी AI की पढ़ाई, सिर्फ अंतिम सहमति का है इंतजार Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, राज्यों के मुख्य सचिव और DGP भी मौजूद Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, राज्यों के मुख्य सचिव और DGP भी मौजूद Cricket News: विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोले गंभीर, बताया मौका मिला तो एक दिन के लिए किसका शरीर करना चाहेंगे धारण Bihar Crime News: बिहार में बैंक के लॉकर से पांच करोड़ के गहनों की डकैती, 15 लाख कैश भी लूटकर ले गए बदमाश Justice Yashwant Varma: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा...SC की समिति ने आरोप सही पाया ,अब इस्तीफे या महाभियोग का विकल्प Bihar Home Guard Vacancy: राज्य के कई जिलों में होमगार्ड फिजिकल टेस्ट स्थगित, सामने आई वजह और नई तारीख Sindoor Operation: आतंकी मसूद अजहर पर तबाही के बाद बोला - काश मैं भी मर जाता, परिवार पर भारतीय सेना का कहर, पत्नी-बेटे समेत 14 की मौत
10-Dec-2023 10:49 AM
By First Bihar
BEGUSARAI : नीतीश कुमार भले ही आज लालू यादव को अपने साथ रखें। लेकिन हकीकत यह है कि चारा घोटाला, जमीन घोटाला, रेलवे घोटाला जैसे सभी घोटालों का कागज नीतीश कुमार द्वारा ही केंद्र को दिया गया था। अब कांग्रेस भी उसमें पीछे नहीं रहा। ऐसे में अब गठबंधन नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का महागठबंधन हो गया है। यह सब जेल जाने के डर से नरेंद्र मोदी के विरोध में किया जा रहा है। यह बात है केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कही है।
दर्शन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूद थे जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए लालू नीतीश पर जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि -आज महागठबंधन नहीं घमंडी या गठबंधन कहिए घमंडिया गठबंधन है। इस घमंडिया गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी कर रही है। गांधी सोनिया गांधी प्रियंका गांधी को बताना चाहिए कि धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे कि चुनाव के लिए जा रहे थे।
इसके अलावा तीन राज्यों में भाजपा की जीत को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि इस देश में कहीं भी घमंडीया गठबंधन को वोट नहीं है। वोट जनता के पास है और जनता मोदी जी के साथ है। 2014 में भी सारे विरोधियों ने मोदी जी को विरोध किया था। 2019 में भी किया। अब 2024 में भी वही रिजल्ट होगा जो पहले हुआ है।
इसके अलावा तेलंगाना के सीएम रेड्डी की तरफ से बिहार के डीएनए पर सवाल उठाने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि -भारत को गोमूत्र का देश कहा जाता है। लेकिन कुछ लोग इसे उत्तर दक्षिण के बीच बांटने की कोशिश करते हैं। इस देश के आने को संतों ने इसको एकजुट करने का काम किया है। लेकिन यह घमंडियां गठबंधन वाले लोग दक्षिण भारत उत्तर भारत करने में लगे हुए हैं। रेड्डी ने बिहार के डीएनए का अपमान क्या लेकिन ना तो लालू जी का जुबान खुल रहा है ना ही नीतीश कुमार कुछ बोल पा रहे हैं। इन लोगों के मुंह में बर्फ जम गया है जो बोल नहीं पा रहे हैं। बिहार का अपमान लाल यादव सहे, नीतीश कुमार सहे। लेकिन भाजपा नहीं सकेगी।