Bihar Crime News: 45 वर्षीय की निर्मम हत्या से मची सनसनी, क्रूरता की सभी हदें पार Small Business Ideas: नौकरी की कमाई काफी नहीं? कम निवेश में शुरू करें ये शानदार बिजनेस US Attacks Iran: ईरान-इजरायल जंग में कूदा अमेरिका, 3 परमाणु साइट्स पर बरसाए बंकर बस्टर बम Tejas MK1A: भारतीय वायुसेना में जल्द शामिल होगा 'देशी राफेल', खूबी जान अमेरिकी वैज्ञानिक भी हुए हैरान INDvsENG: रुट ने तोड़ डाला सचिन का रिकॉर्ड, जयसूर्या भी छूटे पीछे Bihar News: रायगढ़ में बिहार के युवक ने समाप्त की जीवन लीला, व्यवसायी के घर करता था रसोइए का काम Bihar News: शराब तस्कर को 5 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना, विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 7 जख्मी Bihar Crime News: सिवान में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, हालत गंभीर Bihar Weather: आज इन जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, IMD की लोगों से सतर्क रहने की अपील
02-Sep-2024 12:47 PM
By First Bihar
MUNGER : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कांवरिया पथ पर भाजपा युवा मोर्चा के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना का मृतक अपनी दुकान पर ही सोए थे। इस हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान भावेश सिंह के 35 वर्षीय पुत्र फंटूश उर्फ बंटी सिंह (उम्र करीब 35 वर्ष) के रूप में की गयी है जो भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भी थे। यह कच्ची कांवरिया पथ पर अपने दुकान में सोये हुए थे। जहां सोयी अवस्था में ही अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि, कच्ची कांवरिया पथ पर अपने दुकान में सोये भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बंटी सिंह की देर रात अपराधियों ने गोली मार की हत्या कर दी। हत्या की जानकारी लोगों को सुबह में चली। जिसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गयी। परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
भावेश सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सह भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष 35 वर्षीय फंटूश उर्फ बंटी सिंह तारापुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया धोबाई कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों के लिय चाय नास्ते की अस्थाई दुकान चलाते थे। वो अपनी दुकान में ही रविवार की रात को भी सोए हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने देर रात को बंटी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बंटी सिंह के सिर में गोली मारी गयी है।
उधर, तारापुर पुलिस इंस्पेक्टर विवेक राज ने बताया कि एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंच जांच कर रही है। परिजनों के द्वारा घटना से संबंधित अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है।आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इधर घटना की जानकारी पर पहुंची तारापुर पुलिस ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी. जानकारी पर असरगंज,संग्रामपुर,हरपुर की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची।