Bihar Crime News: शॉपिंग सेंटर के मालिक पर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश Bihar Crime News: 45 वर्षीय की निर्मम हत्या से मची सनसनी, क्रूरता की सभी हदें पार Small Business Ideas: नौकरी की कमाई काफी नहीं? कम निवेश में शुरू करें ये शानदार बिजनेस US Attacks Iran: ईरान-इजरायल जंग में कूदा अमेरिका, 3 परमाणु साइट्स पर बरसाए बंकर बस्टर बम Tejas MK1A: भारतीय वायुसेना में जल्द शामिल होगा 'देशी राफेल', खूबी जान अमेरिकी वैज्ञानिक भी हुए हैरान INDvsENG: रुट ने तोड़ डाला सचिन का रिकॉर्ड, जयसूर्या भी छूटे पीछे Bihar News: रायगढ़ में बिहार के युवक ने समाप्त की जीवन लीला, व्यवसायी के घर करता था रसोइए का काम Bihar News: शराब तस्कर को 5 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना, विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 7 जख्मी Bihar Crime News: सिवान में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, हालत गंभीर
31-Aug-2024 01:33 PM
By First Bihar
SAHARSA : बिहार में सहरसा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सहरसा में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो पंचायत के मुसहरी टोला के वार्ड संख्या सात में एक घर के कमरे से एक युवक का फांसी के फंदे मे लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, सहरसा में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चकभारो पंचायत के मुसहरी टोला के वार्ड संख्या सात में एक घर के कमरे से एक युवक का फांसी के फंदे मे लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक युवक थाना क्षेत्र के चकभारो पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी चलितर सादा का 24 वर्षीय पुत्र सूरज सादा था।
वहीं, घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक सूरज सादा और उसकी पत्नी अनिता देवी के बीच आये दिन विवाद होता था। बीती रात भी पति – पत्नी के बीच विवाद हुआ था। वही शनिवार सुबह सूरज का शव फंदे से लटका मिला.मिली जानकारी के अनुसार मृतक आंध्र प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था। वह पांच दिन पूर्व अपने घर आया हुआ था।
इधर, घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे बख़्तियारपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष इंदल गुप्ता, एसआई सुशील कुमार सहित अन्य पुलिस बल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है। मृतक आंध्र प्रदेश में रहकर मजदूरी करता था और अपने स्वजनों का लालन पालन करता था। वह पांच दिन पूर्व अपने घर आया हुआ था और वह रविवार को वापस अपने काम पर जाने वाला था कि इससे पूर्व ही घटना हो गई।