Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव
02-Sep-2024 02:19 PM
By First Bihar
SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक व्यक्ति ने खुद से ही खुद की जान ले ली है। यह व्यक्ति हाल ही में जेल से सजा काटकर बाहर आया था और अब इन्होंने खुद से ही अपनी जीवन लीला ख़त्म कर डाली। इस घटना के बाद से परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सहरसा में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने पंखे से फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक दो महीने पहले जेल से बाहर आया था। इस पर मर्डर का केस चल रहा था। इसकी सुनवाई 3 दिनों में थी। उससे पहले इसने खुद से ही खुद की जीवन लीला को खत्म कर लिया। फिलहाल घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।
बताया जा रहा है कि, घटना बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटोरी वार्ड नं-8 की है। मृतक स्वर्गीय रुद्रनारायण सिंह का बेटा अन्नू सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (45) है, जो बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी गांव वार्ड नंबर-8 का रहने वाला है। मृतक दो महीने पहले मर्डर केस में जेल से बाहर आया था। घटना को लेकर मृतक के बेटा आशीर्वाद कुमार सिंह ने बताया कि मेरे पिताजी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। देर रात पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। हम लोगों को जब पता चला, तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
उधर, इस मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष दयानंद कुमार ने बताया कि अन्नू सिंह पर साल 2016 का मर्डर केस का पुराना मामला था। दो महीने पहले जेल से बाहर निकला था। इधर, दो-तीन दिन में केस की सुनवाई होनी थी। मृतक डिप्रेशन में रहता था, इसलिए आत्महत्या कर लिया है। वैसे ग्रामीणों ने बताया है कि ये नशा करता था। FSL की टीम मामले की जांच के लिए पहुंच चुकी है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।