Bihar Weather Update: खुश हो जाइए! फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट UPSC Exam Calender 2026: UPSC परीक्षा 2026 का कैलेंडर जारी, जानिए.. कब होंगी ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं UPSC Exam Calender 2026: UPSC परीक्षा 2026 का कैलेंडर जारी, जानिए.. कब होंगी ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं Donald Trump Apple India: क्या भारत में Apple iPhone का प्रोडक्शन बंद हो जाएगा? ट्रंप के बयान ने मचा दी हलचल... Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘छातापुर में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत’ जीवछपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान बोले VIP नेता संजीव मिश्रा Tral Encounter: त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, पहलगाम हमले में था बड़ा हाथ, 48 घंटे में 6 दरिंदे जहन्नुम रवाना President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति, संवैधानिक सीमाओं के उल्लंघन का लगाया आरोप Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान
31-Dec-2022 10:04 AM
By
GAYA : बिहार में नगर निकाय चुनाव के दुसरे चरण के मतगणना परिणाम आने के बाद बड़े - बड़े दिग्गजों को मुंह की खानी पड़ी है। इस बार के मतगणना परिणाम के बाद कई नए और एसे चेहरे जनता के बीच से निर्वाचित होकर आए हैं, जिनके बारे में उनके विरोधियों ने किसी ने कल्पना भी नहीं किया होगा। अब ऐसा ही ताजा मामला बिहार के गया से निकल कर सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, गया में नगर निकाय चुनाव का परिणाम सबको आश्चर्यचकित जकर देना वाला रहा। यहां इस बार जनता ने जिसे अपना मेयर चुना है उसे वहां इस चुनाव में उतरे प्रत्याशी रेस में भी शामिल नहीं कर रहे थे। यहां के चुनाव में मेयर पद पर उतरे सारे दिग्गजों को पीछे छोड़ एक सड़क पर झाड़ू लगानेवाली 60 साल की महिला चिंतादेवी ने जीत दर्ज किया है डिप्टी मेयर के चुनाव चिंता देवी ने करीब 16000 वोट से जीत दर्ज की। यह पिछले 40 सालों से सफाईकर्मी का काम करती थी। हालांकि, दो साल पहले इन्हें रिटायरमेंट मिल गया था।
वहीं, इस चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद चिंता देवी ने कहा कि, मैंने कभिओ भी यह सोचा तक नहीं था की मुझे जनता का इतना प्यार मिलेगा। इसके साथ ही इतना दूर तक सफर तय करने के बारे में भी कभी नहीं सोचा था। अब मुझे जनता के इस भरोसे को बनाए रखना है और अपना काम करना है। उन्होंने कहा कि, जिस कार्यालय में झाड़ृ लगाने वाली के रूप में कार्यरत थीं, अब वहीं से बैठकर पूरे शहर की स्वच्छता के लिए योजनाएं बनाएंगी और अधिकारियों को निर्देश देंगी, इससे बड़ा सौभाग्य क्या ही हो सकता है। उन्होंने कहा कि,सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनकी यह आदत छूटी नहीं। दो वर्षों तक लगातार सेवा करती रहीं। अपनी आजीविका के लिए नींबू बेचना भी शुरू किया। उनके तीन पुत्र भी नगर निगम में ही दैनिक मजदूरी पर सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं।
गौरतलब हो कि, बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का परिणाम ने यह बता दिया है कि, जनता ने इस बार हरेक तबके और समाज से आने वाले लोगों को मौका दिया है। इस बार चुनाव में धन- बल का कोई जोड़- जबरदस्ती काम नहीं आया है। इसके साथ ही जनता ने यह समझ लिया कि स्वच्छता और अपने दायित्व निर्वहन की पढ़ाई उन्होंने बहुत अच्छे से की है।