Hindi News / bihar / khagaria-news / Bihar Police Reel : महिला दारोगा ने वर्दी पहनकर रील बनाई... ''दोस्त कैसे...

Bihar Police Reel : महिला दारोगा ने वर्दी पहनकर रील बनाई... ''दोस्त कैसे बनाने चाहिए'', अब सस्पेंड होने की नौबत

बिहार पुलिस मुख्यालय के सख्त आदेश के बावजूद खगड़िया में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर निशा कुमारी वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती पाई गईं। वीडियो वायरल होते ही मामला अधिकारियों तक पहुंचा और अब विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 25, 2026, 12:43:33 PM

Bihar Police Reel, Khagaria SI Nisha Kumari, Police Uniform Reel Ban, Gogri SDPO Sakshi Kumari, Bihar Police Action, Viral Video Bihar Police, Police Discipline Rule

- फ़ोटो Google

Bihar Police Reel : बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश को महिला दारोगा-सिपाही ठेंगा दिखा रही हैं. रोक के बाद भी महिला दारोगा वर्दी पहनकर रील बना रही और उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाल रहीं. बता दें, पुलिस मुख्यालय ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किए थे, जिसमें कहा गया था कि कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में रील या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करेगा.

ताजा मामला खगड़िया का है. परबत्ता थाना में तैनात महिला एसआई निशा कुमारी का फिल्मी गानों पर वर्दी में टशन दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. मामला अधिकारियों तक पहुंचते ही दरोगा साहिबा पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. 

बता दें, दारोगा निशा कुमारी पिछले कुछ महीनों में कई फिल्मी गानों पर रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ,मामला गोगरी एसडीपीओ  साक्षी कुमारी तक पहुंच गया. इसके बाद निशा कुमारी ने आनन-फानन में अपने इंस्टाग्राम से सभी वीडियो डिलीट कर दिए. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि 1st Bihar/Jharkhand नहीं करता है. 

इस अनुशासनहीनता पर गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने महिला सब-इंस्पेक्टर से इस मामले में जवाब-तलब किया है. एसडीपीओ ने बताया कि उक्त पदाधिकारी को सख्त हिदायत दे दी गई है कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोबारा न हो. उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियम सभी के लिए बराबर हैं और पुलिस की वर्दी की गरिमा को कोई ठेस नहीं पहुंचा सकता. एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने बताया कि एसपी के लौटते ही उन्हें पूरे मामले की रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके बाद उचित कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी.