Hindi News / politics / एक्टर सोनू सूद ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को मुंबई आने का दिया...

एक्टर सोनू सूद ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को मुंबई आने का दिया न्योता, मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल

Viral Video: सोनू सूद और अनंत सिंह की वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोनू सूद ने मोकामा विधायक को मुंबई का न्योता दिया है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 25, 2026, 12:48:14 PM

Viral Video

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - फ़ोटो Google

Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और मोकामा विधायक अनंत सिंह के बीच हुई एक दिलचस्प बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो कॉल पर हुई इस हल्की-फुल्की बातचीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


वीडियो में सोनू सूद, अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता देते हुए कहते हैं, “मुंबई आइए न हमारे पास।” इस पर अनंत सिंह अपने खास अंदाज में जवाब देते हैं, “आवेंगे (आएंगे)।” दोनों के बीच की यह छोटी लेकिन मजेदार बातचीत सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।


बातचीत के दौरान सोनू सूद ने यह भी कहा कि वह खुद मोकामा आकर अनंत सिंह से मिलना चाहेंगे और उनके घर लिट्टी-चोखा खाने की इच्छा जताई। इस पर अनंत सिंह ने भी मुस्कुराते हुए उन्हें आने का निमंत्रण दिया।


सोनू सूद पहले भी अनंत सिंह के व्यक्तित्व की तारीफ कर चुके हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि अनंत सिंह का व्यक्तित्व और बोलने का अंदाज उन्हें काफी दिलचस्प लगता है और वह अपने फिल्मी किरदारों के लिए ऐसे लोगों से प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि पटना दौरे के दौरान अनंत सिंह के बेटे से मुलाकात कर उन्हें उनके व्यक्तित्व को करीब से समझने का मौका मिला।


बिहार और भोजपुरी इंडस्ट्री के प्रति भी सोनू सूद का खास लगाव है। उन्होंने अपने पसंदीदा कलाकारों में पवन सिंह, मनोज तिवारी और खेसारी लाल यादव का नाम लिया है। उनकी आने वाली फिल्म “नंदी” में बिहार की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, जिसमें पवन सिंह का गाना भी शामिल है। बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी बेबाक शैली के लिए जाने जाते हैं और बिहार की राजनीति का बड़ा नाम हैं।