Hindi News / lifestyle / Bihar Cliff Walk: ग्लास ब्रिज के बाद 'हवा में सफर', बिहार में इस...

Bihar Cliff Walk: ग्लास ब्रिज के बाद 'हवा में सफर', बिहार में इस जगह बन रहा देश का पहला 'क्लिफ वॉक'...आप सिर्फ घूमने नहीं बल्कि रोमांच जीने आएंगे

राजगीर में एडवेंचर टूरिज्म को नई पहचान देने की तैयारी है। नेचर सफारी के ग्लास स्काई वॉक की सफलता के बाद अब क्लिफ वॉक प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है, जहां पर्यटक घाटियों के ऊपर चट्टानों के किनारे चलते हुए रोमांच का अनोखा अनुभव ले सकेंगे।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Apr 25, 2026, 5:34:44 PM

Rajgir Cliff Walk, Bihar Adventure Tourism, Rajgir Glass Bridge, Nature Safari Rajgir, Jethian Hills Bihar, Bihar Tourism News, Adventure Destination Bihar

- फ़ोटो Google

Rajgir Cliff Walk:  राजगीर सिर्फ धार्मिक पर्यटन नहीं, बल्कि एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत करने को तैयार है. आने वाले समय में राजगीर देश का बड़ा एडवेंचर हब बन सकता है, जहां लोग सिर्फ घूमने नहीं, बल्कि रोमांच जीने आएंगे। 

राजगीर में नेचर सफारी में बने ग्लास स्काई वॉक की सफलता के बाद अब यहां ‘क्लिफ वॉक’ प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने जा रहा है. प्रस्तावित क्लिफ वॉक को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि पर्यटक घाटियों के ऊपर चट्टानों के किनारे चलते नजर आएंगे। इस पर चलते वक्त ऐसा एहसास होगा मानो इंसान हवा में तैर रहा हो। नीचे गहरी खाई और चारों तरफ हरियाली इस रोमांच को कई गुना बढ़ा देगी।

बता दें, राजगीर का मौजूदा ग्लास ब्रिज पहले ही पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अब नया क्लिफ वॉक उससे भी ज्यादा लंबा होगा। यह प्रोजेक्ट खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है जो एडवेंचर और थ्रिल का अनुभव लेना चाहते हैं। यह क्लिफ वॉक जेठियन पर्वत श्रृंखला की खड़ी चट्टानों पर बनाया जाएगा, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती है।

यह इलाका नेचर सफारी के पास ही स्थित है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को एक साथ कई अनुभव मिल सकेंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना को जमीन पर उतारने से पहले विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत सर्वे किया गया है। मिट्टी और चट्टानों की मजबूती जांचने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया, ताकि निर्माण पूरी तरह सुरक्षित और टिकाऊ हो। क्लिफ वॉक शुरू होने के बाद बिहार में एडवेंचर टूरिज्म को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इससे देश-विदेश के पर्यटक आकर्षित होंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।