ब्रेकिंग न्यूज़

RCBvsCSK: "जीता हुआ मैच हार जाना कोई इनसे सीखे", रोमांचक मैच में बेंगलुरु ने चेन्नई को धोया, फिर विलेन बने MS Dhoni INDvsPAK: युद्ध हुआ तो भारत के सामने 4 दिन भी नहीं टिकेगा पाकिस्तान, ये है सबसे बड़ी वजह.. राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक: पाकिस्तानी महिला से शादी छुपाने पर CRPF जवान बर्खास्त SAHARSA: बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए 5 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई तस्वीर Bihar Education News: शिक्षा विभाग के इस महिला अधिकारी को मिला दंड, इस जुर्म में मिली सजा, जानें... Bihar News: न्यायमित्र के 2,436 पदों पर नियोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द जारी होगी अंतिम मेधा सूची Bihar News: न्यायमित्र के 2,436 पदों पर नियोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द जारी होगी अंतिम मेधा सूची Patna Crime News: पटना का कुख्यात उदय सम्राट रांची से अरेस्ट, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार Patna Crime News: पटना का कुख्यात उदय सम्राट रांची से अरेस्ट, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार Bihar News: सड़क किनारे गड्ढे में पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत; एक घायल

गया में 10 डिग्री लुढ़का पारा, 18 सालों में सबसे गर्म दिसंबर; जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

गया में 10 डिग्री लुढ़का पारा, 18 सालों में सबसे गर्म दिसंबर; जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

13-Dec-2023 06:54 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में भले ही मौसम ने अब अपनी करवट बदल दी है। लेकिन, इसके बाद भी दिसंबर का पहला हफ्ता 18 वर्षों में सबसे गर्म रहा। दिसंबर को पटना का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह दिसंबर में तापमान का नया रिकॉर्ड है। मौसमविद इसे अल-नीना के प्रभाव के रूप में देख रहे हैं। हालांकि इसी बीच पछुआ हवा ने तापमान के मीटर को लुढ़का दिया है।


मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम के साथ साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी है। गया का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके साथ ही कोहरा भी दर्ज किया जा रहा है। पछुआ हवा ने ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ शहरी क्षेत्रों में भी कनकनी बढ़ा दी है।


वहीं, आज के मौसम पूर्वानुमान की बात करें तो बिहार का अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच वहीं न्यूनतम तापमान उत्तर पश्चिम बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार और दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा बिहार के अधिकांश हिस्सों में देखने को मिला है।


आपको बताते चलें कि, बिहार का अधिकतम तापमान 26.5°C औरंगाबाद वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10°C गया में दर्ज किया गया। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 25.2°C वहीं औसत न्यूनतम तापमान 13.4°C दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 12°C दर्ज किया गया।