राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक: पाकिस्तानी महिला से शादी छुपाने पर CRPF जवान बर्खास्त SAHARSA: बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए 5 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई तस्वीर Bihar Education News: शिक्षा विभाग के इस महिला अधिकारी को मिला दंड, इस जुर्म में मिली सजा, जानें... Bihar News: न्यायमित्र के 2,436 पदों पर नियोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द जारी होगी अंतिम मेधा सूची Bihar News: न्यायमित्र के 2,436 पदों पर नियोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द जारी होगी अंतिम मेधा सूची Patna Crime News: पटना का कुख्यात उदय सम्राट रांची से अरेस्ट, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार Patna Crime News: पटना का कुख्यात उदय सम्राट रांची से अरेस्ट, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार Bihar News: सड़क किनारे गड्ढे में पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत; एक घायल CBSE 10th, 12th Result on DigiLocker: जल्द जारी होंगे CBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे, DigiLocker से ऐसे रिजल्ट करें डाउनलोड CBSE 10th, 12th Result on DigiLocker: जल्द जारी होंगे CBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे, DigiLocker से ऐसे रिजल्ट करें डाउनलोड
24-Dec-2023 11:27 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आपसी विवाद में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सहार थाना इलाके के गोढिया गांव में एक दरवाजे पर भोज का आयोजन किया गया था। जहां भोज के दौरान ही पुरानी रंजिश का बदला लिया गया। यहां एक व्यक्ति को टारगेट कर गोली मार दी गई। बदले में भाग रहे दूसरे शख्स को मृतक के परिजनों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
वहीं, इस घटना में मृतकों की पहचान लल्लू यादव और कृष्णा महतो के रूप में हुई है।जानकारी मिली है कि दो पक्षों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। भोज के दौरान यह विवाद हत्या में बदल गया। आरोप लगाया गया है कि ग्रामीण बिहारी यादव के भांजे बृजेश ने लालू यादव को गोली मारी। इस घटना से पुरा इलाके में ह़ड़कंप मच गया है।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में एक दरवाजे पर भोज का आयोजन किया गया था। जहां बिहारी यादव के भांजे बृजेश ने लाल्लू यादव को गोली मार दी और भाग निकला। सिर में गोली लगने की वजह से लल्लू यादव बेहोश हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना से तिलमिलाकर लल्लू यादव का भाई बृजेश को खोजने निकल गया। वह उसका पीछा कर रहा था। इसी दौरान उसने भागते हुए एक व्यक्ति पर गोली चला दी वह कृष्णा महतो था जो गोलीबारी की घटना के बाद मौके से डर कर भाग रहा था। घायल कृष्णा महतो को अस्पताल ले जाया गया जिसकी मौत हो गई।
उधर, डबल मर्डर की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची। हालात के गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रमोद कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आपसी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। गांव में डबल मर्डर से दहशत और गुस्से का माहौल है।