Bihar News: बच्चे की मौत के बाद बदला लेने पर उतारू हुआ लंगूर, 20 से ज्यादा लोगों पर किया हमला; 1 की मौत Amrit Bharat Express Train: चुनावी साल में बिहार को मिलने जा रही तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस रूट पर होगा परिचालन Amrit Bharat Express Train: चुनावी साल में बिहार को मिलने जा रही तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, इस रूट पर होगा परिचालन सरकारी दफ्तर में कुर्सी पर सोते कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल, बेतिया के मझौलिया प्रखंड कार्यालय की तस्वीर Bihar News: बिहार में बरसात से पहले ही गिर गया एक और पुल, जोरदार बारिश शुरू होगी तो क्या होगा? किशनगंज में बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ की हेरोइन के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार Success Story: कुचिपुड़ी बना उपचार का माध्यम, जानें...17 वर्षीय शाम्भवी की अनोखी सफलता कहानी Two Wheelers Toll Tax: दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स पर आया केंद्र सरकार का जवाब, नितिन गडकरी ने बताई खबरों की सच्चाई Two Wheelers Toll Tax: दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स पर आया केंद्र सरकार का जवाब, नितिन गडकरी ने बताई खबरों की सच्चाई Bihar Crime News: पुलिस वैन पर बैठकर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल होते ही निकल गई उधारी राम की सारी हेकड़ी
12-Jan-2022 03:45 PM
By
MUZAFFARPUR: सांवला रंग होने के कारण एक विवाहिता को ससुरालवालों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। यही नहीं और दहेज की भी मांग की जा रही थी। हद तो तब हो गयी जब ससुरालवालों ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया और घटना को आत्महत्या का शक्ल देने की कोशिश की। घटना के बाद मृतका के पिता ने ससुरालपक्ष के 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हालांकि अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सभी आरोपी मौके से फरार है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
सांवला रंग होने के कारण विवाहिता को शादी के बाद से ही ससुराल वाले ताना मारते थे और उसे प्रताड़ित किया करते थे। विवाहिता को घर में रखे जाने के एवज में ससुरालवाले उसके मायके से चार लाख रुपये मांग रहे थे। विवाहिता पर भी पैसे लाने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की पिटाई भी की थी। यह सिलसिला इसी तरह जारी रहा। मांग पूरी ना होता देख ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रुप देने के लिए ससुरालवालों ने मृतका के शव को फंदे से लटका दिया।
घटना बरुराज थाना क्षेत्र के कोड़िगावां गांव की है। जहां सोमवार को मृतका का शव फंदे से लटके मिला। मायके वालों ने मृतका के ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद मामले में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल विवाहिता के काले रंग को लेकर उसे प्रताड़िता किया जाता था।
वही चार लाख रुपये की भी मांग की जा रही थी। इन्ही कारणों को लेकर पहले हत्या कर दी फिर लाश को फंदे से टांग दिया गया। पूर्वी चंपारण के सोनरापुर निवासी रामेश्वर साह ने बेटी की हत्या का मामला बरुराज थाना में दर्ज कराया है। मृतका के पिता ने 6 लोगों को आरोपी बनाया है। रामावतार साह, रंजीत साह, रंभा देवी, संजीत साह, सोनिया देवी, मिथिलेश देवी को आरोपित बनाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।
घटना के संबंध में मृतका के पिता ने बताया कि 2017 में उन्होंने अपनी बेटी नीतू की शादी की थी। सोमवार को सुजीत की पत्नी नीतू देवी का शव उसी के घर में साड़ी के फंदे से लटकता मिला था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका के पिता ने 6 लोगों को आरोपी बनाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित पिता पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।