INDvsPAK: युद्ध हुआ तो भारत के सामने 4 दिन भी नहीं टिकेगा पाकिस्तान, ये है सबसे बड़ी वजह.. राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक: पाकिस्तानी महिला से शादी छुपाने पर CRPF जवान बर्खास्त SAHARSA: बाइक की डिक्की से उच्चकों ने उड़ाए 5 लाख रुपये, CCTV में कैद हुई तस्वीर Bihar Education News: शिक्षा विभाग के इस महिला अधिकारी को मिला दंड, इस जुर्म में मिली सजा, जानें... Bihar News: न्यायमित्र के 2,436 पदों पर नियोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द जारी होगी अंतिम मेधा सूची Bihar News: न्यायमित्र के 2,436 पदों पर नियोजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, जल्द जारी होगी अंतिम मेधा सूची Patna Crime News: पटना का कुख्यात उदय सम्राट रांची से अरेस्ट, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार Patna Crime News: पटना का कुख्यात उदय सम्राट रांची से अरेस्ट, जिले के Top10 अपराधियों में है शुमार Bihar News: सड़क किनारे गड्ढे में पलटा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत; एक घायल CBSE 10th, 12th Result on DigiLocker: जल्द जारी होंगे CBSE 10वीं और 12वीं के नतीजे, DigiLocker से ऐसे रिजल्ट करें डाउनलोड
08-Jan-2024 12:14 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के निधन की खबर सुनकर गांव आए बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई। एक दिन पहले ही पिता की मौत हो गई थी। एक के बाद एक परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, बनगांव थाना क्षेत्र के चीना पुल से दक्षिण एनएच 327E सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बिहरा थाना क्षेत्र के तुलसियाही वार्ड नंबर 1 निवासी 50 वर्षीय अशोक मुखिया को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हों गई। बताया जा रहा है कि अशोक मुखिया के पिता का रविवार को निधन हो गया था, जिसका दाह संस्कार हुआ था। शुक्रवार को अशोक पिता के तबीयत खराब की सूचना पर अपने गांव तुलसियाही आया था लेकिन सड़क दुर्घटना में अशोक मुखिया की भी मौत हो गई।
मृतक अशोक मुखिया पंजाब के लधुयाना जशिया पिंड में रहकर हलुवाई का कार्य करता था। अशोक पत्नी और बच्चे को देखने अपने ससुराल बसुदेवा जा रहा था। इसी दौरान चीना पुल से दक्षिण एनएच 327E के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हों गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद अशोक मुखिया के परिजनो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।