ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: पूर्णिया में होने वाली VIP की बैठक की तैयारियां तेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने की समीक्षा Bihar Politics: पूर्णिया में होने वाली VIP की बैठक की तैयारियां तेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने की समीक्षा Mock Drill: कुछ ही घंटों में बजने वाला है सायरन, मॉक ड्रिल के लिए पटना समेत बिहार के 6 जिलों में बड़ी तैयारी, जान लीजिए.. Mock Drill: कुछ ही घंटों में बजने वाला है सायरन, मॉक ड्रिल के लिए पटना समेत बिहार के 6 जिलों में बड़ी तैयारी, जान लीजिए.. बेतिया में करंट लगने से लाइनमैन की मौत, घटना से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में जश्न, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के जिले में जमकर हुई अतिशबाजी Indian Constitution War Law: क्या युद्ध की स्थिति में सरकार आम नागरिकों को सेना में जबरन भर्ती कर सकती है? जानिए भारत में क्या है कानून Bihar Mausam Update: बिहार के इन छह जिलों में शाम तक आंधी-पानी-वज्रपात की चेतावनी, कौन-कौन जिले हैं शामिल जानें.... Bihar News: गांधी सेतु पर चलते तेल टैंकर में लगी भीषण आग, बीच सड़क पर धूं धूं कर जली गाड़ी Celebs Reaction On Operation Sindoor: "मोदी को बताने चले थे, मोदी ने इन्हें ही बता दिया", भारत के बदले पर सामने आई सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं

बिहार में गिरने लगा पारा, ठंड ने तो पटना को हिला डाला

बिहार में गिरने लगा पारा, ठंड ने तो पटना को हिला डाला

11-Dec-2023 05:48 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार का मौसम एक बार फिर से पलटी मारी है। अब तक रविवार को बिहार की राजधानी पटना सबसे ज्यादा ठंडी रही। कुछ ऐसा ही हाल इससे सटे जिलों जैसे वैशाली, आरा का भी रहा। ऐसे में मौसम विभाग ने अपनी ताजा भविष्यवाणी में बारिश से राहत तो दे दी है। लेकिन पारे के गिरते रहने की आशंका भी जाहिर कर दी है।


दरअसल, इस बार ठंड ने शुरुआत में ही पटना को हिला डाला। 21 डिग्री सेल्सियस के साथ रविवार को पटना ने बिहार में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज कराया। दूसरे नंबर पर वैशाली जिला रहा, जिसका अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 


इसके साथ ही सभी जिलों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास जाकर थम गया। कुल मिलाकर पिछले दिनों की बारिश ने बिहार को कुछ ज्यादा ही कूल कूल कर दिया है। पटना मौसम विभाग के मुताबिक अब धूप का राज तो रहेगा लेकिन साथ ही साथ कनकनी भी बढ़ती जाएगी।


वहीं, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 'राज्य में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम आम तौर पर शुष्क बना रहेगा। साथ ही बिहार के उत्तर, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर घना कोहरा सुबह के समय छाए रहने का पूर्वानुमान है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में अब धूप निकलनी शुरू हो गई है। राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय धूप तो खिलेगी। लेकिन शाम होते होते ही पारा लुढ़कना शुरू हो जाएगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़त और रात के तापमान में अब गिरावट होगी। खासतौर पर भोर और शाम के समय लोगों को तेज कनकनी का अहसास हो सकता है।