Bihar News: नाबालिग से गैंगरेप मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद, 5 लाख मुआवजे का भी आदेश Bihar Crime News: शॉपिंग सेंटर के मालिक पर फायरिंग, बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश Bihar Crime News: 45 वर्षीय की निर्मम हत्या से मची सनसनी, क्रूरता की सभी हदें पार Small Business Ideas: नौकरी की कमाई काफी नहीं? कम निवेश में शुरू करें ये शानदार बिजनेस US Attacks Iran: ईरान-इजरायल जंग में कूदा अमेरिका, 3 परमाणु साइट्स पर बरसाए बंकर बस्टर बम Tejas MK1A: भारतीय वायुसेना में जल्द शामिल होगा 'देशी राफेल', खूबी जान अमेरिकी वैज्ञानिक भी हुए हैरान INDvsENG: रुट ने तोड़ डाला सचिन का रिकॉर्ड, जयसूर्या भी छूटे पीछे Bihar News: रायगढ़ में बिहार के युवक ने समाप्त की जीवन लीला, व्यवसायी के घर करता था रसोइए का काम Bihar News: शराब तस्कर को 5 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना, विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 7 जख्मी
23-Aug-2024 09:26 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के एक लाख 9 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों का 2 करोड़ 30 लाख का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। किसी पुलिसवाले की दुर्घटना में यदि मौत होती है तो उनके आश्रित को 2.30 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।
वही सेवारत कर्मियों की दुर्घटना में मृत्यु पर अधिकतम राशि को बढ़ा दी गई है। अब सेवानिवृत कर्मचारियों का भी 75 लाख का बीमा कवर होगा। वही हवाई दुर्घटना में मौत पर 1.50 लाख का अतिरिक्त कवर मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और पुलिस मुख्यालय के बीच इसे लेकर आज MoU पर हस्ताक्षर हुआ।
दुर्घटना में मौत होने के बाद पुलिसकर्मी की बेटियों की शादी और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी बीमा का प्रावधान किया गया है। इसके लिए 7.5-7.5 लाख तक का कवर मिलेगा। जबकि सामान्य मौत पर 20 लाख रुपया मृतक के परिजनों को दिया जाएगा। वही स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 1.5 करोड़ रुपये दिया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (कल्याण) विशाल शर्मा ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी।
उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ ऐतिहासिक समझौता हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले 5 से 20 लाख का दुर्घटना बीमा होता था लेकिन इसे बढ़ाकर 50 लाख किया गया। जिसे अब बढ़ाकर 1.50 करोड़ किया गया है। कई अतिरिक्त लाभ भी पुलिस कर्मियों को दिया जा रहा है। यह सब मिलाकर करीब 2.30 करोड़ तक मिलेंगे। पहली बार बिहार पुलिस के सेवारत कर्मियों को सामान्य मौत होने पर 20 लाख का प्रावधान भी शामिल किया गया है जो आत्महत्या होने पर भी लागू होगा। वहीं बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मियों को भी विशेष सैलरी पैकेज का लाभ दिया जाएगा।