Hindi News / news / बिहार :अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, महिला ने परिवार के 6...

बिहार :अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, महिला ने परिवार के 6 लोगों को चाय में मिलाकर पिलाया जहर

1st Bihar Published by: Updated Oct 11, 2020, 11:35:10 AM

बिहार :अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, महिला ने परिवार के 6 लोगों को चाय में मिलाकर पिलाया जहर

- फ़ोटो

MADHUBANI : इस वक्त की बड़ी खबर मधुबनी से आ रही है, जहां अवैध संबंध का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ा. अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला ने परिवार के छह सदस्यों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया है. जहरीली चाय पीने से महिला के देवर की मौत हो गई है, वहीं उसके दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

मामला बधुबनी के बिस्फी थाना इलाके के सादुल्लहपुर की है. जहां महिला ने अवैध संबंध के कारण अपने देवर, सास और तीन बेटों को जहरीली चाय दे दी और फिर खुद भी पी ली. जहरीली चाय पीने से महिला के देवर की मौत हो गई है. वहीं 10 साल के अभिषेक और 6 साल के प्रभात कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

बाकि के तीन लोगों की हालत खतरे से बाहर है. सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. वहीं आसपास के लोग इस बार में कुछ भी कहने से बच रहे हैं. लेकिन सभी दबे जुबान से कह रहे हैं कि महिला चंदा देवी ने अवैध संबंध के कारण पूरे परिवार को तबाह कर दिया.