Hindi News / bihar / patna-news / बंगाल चुनाव नतीजों से पहले पप्पू यादव का बड़ा दावा, बोले- BJP जीती...

बंगाल चुनाव नतीजों से पहले पप्पू यादव का बड़ा दावा, बोले- BJP जीती तो छोड़ देंगे सेवा और संघर्ष

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से पहले पप्पू यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर बीजेपी जीतती है तो वे सेवा और संघर्ष करना छोड़ देंगे। वहीं गिरिराज सिंह ने बीजेपी की जीत का दावा कर सियासी माहौल गर्म कर दिया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 03, 2026, 4:25:18 PM

बिहार न्यूज

4 मई को निकलेगा रिजल्ट - फ़ोटो सोशल मीडिया

Pappu Yadav Big Statement: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हो गया। अब चुनाव के नतीजे सोमवार 4 मई को आएंगे। 293 सीटों पर होने वाली काउंटिंग पर देशभर की निगाहें टिकी हुई है। कल सब कुछ क्लीयर हो जाएगा कि पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार बनेगी। रिजल्ट से पहले बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एक बड़ा दावा कर दिया है। 


पप्पू यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर बंगाल में बीजेपी जीत गई तो हम सेवा, मदद और इंसाफ के लिए संघर्ष करना छोड़ देंगे। पप्पू यादव ने आगे कहा कि वैसे मुझे पूरा भरोसा है बंगाल की जनता ने बीजेपी का पूरी तरह सफाया कर दिया है। पप्पू यादव के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। पप्पू यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर अभी भी वायरल हो रहा है। 


बंगाल में काउंटिग से पहले बिहार के नेता पप्पू यादव ने यह दावा किया है कि दीदी के अलावे कोई नहीं जीतेगा..उन्होंने आगे कहा कि यदि दीदी चुनाव नहीं जीती और बीजेपी यदि चुनाव जीत गया तो पप्पू यादव सेवा करना, मदद करना और संघर्ष करना बंद कर देगा। पप्पू यादव ने आगे कहा कि वैसे मुझे पूरा भरोसा है बंगाल की जनता ने बीजेपी का पूरी तरह सफाया कर दिया है। पप्पू यादव के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।


पप्पू यादव के इस दावे पर बिहार के एक और नेता बेगूसराय से बीजेपी सांसद व केन्दीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने नहीं बल्कि बीजेपी की सरकार बन गयी है। उन्होंने आगे कहा कि 4 मई के बाद टीएमसी के गुंडों को लटका दिया जाएगा। साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर कर दिया जाएगा।