1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 03, 2026, 5:15:35 PM
पुलिस से सकुशल बरामदगी की मांग - फ़ोटो सोशल मीडिया
CHAPRA: छपरा के परसा प्रखंड के भलवहिया गांव निवासी सेवानिवृत्त सेना के जवान रामअधार राय के रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद उनके परिवार में चिंता और अनहोनी की आशंका बढ़ती जा रही है। तीन दिनों से उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन बेहद परेशान हैं।
इस संबंध में 2 मई को उनके भाई श्याम विहारी राय ने परसा थाने में आवेदन देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस से भाई की जल्द बरामदगी की मांग की। लेकिन अभी तक उनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। जिससे परिजन काफी चिंतिंत हैं। पुलिस से सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं।
समाजसेवी प्रोफेसर विमल प्रसाद ने बताया कि 1 मई को दोपहर करीब 2 बजे रामअधार राय साइकिल से घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। गांव के एक दुकान पर उनकी साइकिल खड़ी मिली, लेकिन उसके बाद से वे लापता हैं।
परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार उनकी खोजबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद उनकी पत्नी फुलेश्वरी देवी, भाई श्याम विहारी राय, पुत्र परमजीत कुमार, रणवीर कुमार, रणधीर कुमार तथा पुत्रियां बबिता कुमारी और माधुरी कुमारी गहरे सदमे में हैं।