Hindi News / bihar / saran-news / छपरा DPO ICDS ऑफिस का वीडियो वायरल, युवक ने लगाए पैसों के लेन-देन...

छपरा DPO ICDS ऑफिस का वीडियो वायरल, युवक ने लगाए पैसों के लेन-देन का आरोप

छपरा के DPO (ICDS) कार्यालय का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने पैसों के लेन-देन के आरोप लगाए हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फर्स्ट बिहार भी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 03, 2026, 5:33:07 PM

बिहार न्यूज

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - फ़ोटो सोशल मीडिया

CHAPRA: छपरा से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे DPO (ICDS) कार्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक और महिला डीपीओ के बीच बातचीत सुनाई दे रही है, जिसमें पैसों के लेन-देन को लेकर बातचीत हो रही है। डीपीओ के चेम्बर का यह वीडियो है, जो वायरल हो रहा है। कार्यालय में लगे बोर्ड में किरण शर्मा का नाम लिखा हुआ दिखाई दे रहा है और टेबल पर एक लेडिज पर्स रखा दिख रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


लेकिन वायरल वीडियो में एक महिला और एक पुरुष की आवाज सुनाई दे रही है। यह आवाज महिला डीपीओ किरण शर्मा पीड़ित युवक का है, जिसने चोरी छीपे यह वीडियो अपनी मोबाइल से बनाया है। वायरल वीडियो में युवक यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि “मैडम पहुंचा देंगे”, जिस पर डीपीओ सवाल करती हैं कि "तुमको पैसा कब मिला? दूसरे दिन क्यों नहीं आए?”  


युवक जवाब देता है कि वह डिलीवरी में चला गया था। इस पर डीपीओ सख्त लहजे में कहती हैं कि हम कोई कहानी नहीं सुनेंगे, कल सुबह बताओ कितने बजे तक पहुंचा रहे हो। वीडियो में आगे डीपीओ यह कहते हुए सुनाई देती हैं कि जितना तुमको मिला है, टोटल निकाल के लाओ, तब हिसाब-किताब करेंगे। साथ ही “सोनू” नाम के एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहती हैं कि उन्हें पहले ही सारी जानकारी दे दी गई है और हमको झूठा और दगाबाज आदमी से नफरत है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का फर्स्ट बिहार पुष्टि नहीं करता है। 


वहीं युवक बार-बार अनुरोध करता है कि “सोमवार को कर लीजिए”, जिस पर डीपीओ पूछती हैं कि “सोमवार को कितने बजे?” इसके बाद वीडियो कट हो जाता है।  पीड़ित युवक का आरोप है कि उसे गाड़ी रेंट के नाम पर करीब 2 लाख 40 हजार रुपये मिले थे, लेकिन अब उससे पूरा पैसा वापस लाने को कहा जा रहा है, जिसके बाद ही हिसाब-किताब करने की बात कही जा रही है। इस वायरल वीडियो के संबंध में जब DPO ICDS किरण शर्मा से संपर्क कर सवाल पूछे गए, तो उन्होंने किसी भी प्रश्न का जवाब नहीं दिया। 

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट