ब्रेकिंग न्यूज़

SVU RAID : विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई: राजस्व कर्मचारी रवि कुमार 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार Sharadiya Navratri 2025: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना के दो शुभ मुहूर्त; जानिए पर्व से जुड़ी खास बातें Bihar Politics: महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, तेज प्रताप ने किया शुद्धिकरण Bihar Politics: महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया, तेज प्रताप ने किया शुद्धिकरण bank robbery : SBI में दिनदहाड़े हो गई 20 किलो सोने और करोड़ों की कैश की लूट, पैदल ही फरार हो गए बदमाश Dhanashree Verma: धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘डरते हैं कहीं मैं मुंह ना खोल दूं’ Bihar News: RCD गया में करोड़ों के घोटाले वाली फाइल दुबारा कहां तक बढ़ी..या डंप कर दी गई ? पटना HC ने ठेकेदार को तत्काल राहत देते हुए फिर से प्रक्रिया शुरू करने का दिया था आदेश पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर PM MODI : 'किसी के परमाणु धमकी से नहीं डरता भारत...', जन्मदिन पर बोले पीएम मोदी... जरूरत पड़ने पर होगी सीधी कार्रवाई

बिहार : जमीन विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, इलाके में हडकंप का माहौल

बिहार : जमीन विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, इलाके में हडकंप का माहौल

21-Dec-2023 11:39 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर हर रोज अपराधी पुलिस प्रसाशन को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जमीनी विवाद में एक शख्स पर दनादन गोलियों की बौछार की गई है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में आतंक का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में जमीनी विवाद में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक 55 वर्षीय शख्स को ताबड़तोड़ गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना जिले के सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के परमिनिया गांव की है। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में हड़कप का माहौल बना हुआ है। फिलहाल घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस ने  गोलीबारी में गम्भीर रूप से घायल शख्स को इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 


वहीं, इस घटना में पीड़ित शख्स का नाम विश्वजीत सिंह उर्फ मुन्नू बताया जाता है। जो सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के भरौली गांव के रहने वाले हैं। घटना के सम्बंध में बताया जाता है। विश्वजीत सिंह उर्फ मुन्नू सुबह अपने खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान विजय सिंह कुछ अज्ञात लोगों के साथ पहुंचकर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगा। इस दौरान विश्वजीत सिंह के जांघ में दो गोली लग गई। जिसके बाद उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना के सम्बंध में निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि मरीज को दो गोली लगी है। एक गोली जांघ के आर पार हो गया है। जबकि दूसरी गोली फंसी हुई है। फिलहाल मरीज की स्थिति गम्भीर बनी हुई है,अभी ईलाज जारी है। स्थानीय लोगों की माने तो जख्मी व गोली चलाने वाले आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। वहीं सोनवर्षा कचहरी थाना के SI काजल कुमारी ने बताया कि जमीनी विवाद में विजय सिंह और उनके साथ आए अज्ञात लोगों द्वारा गोली चलाने की बात सामने आई है। इस  घटना के सम्बंध में उन्होंने बताया कि पीड़ित विश्वजीत सिंह उर्फ मुन्नू अपने खेत पर गए थे, इसी क्रम में घटना हुई है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।