Bihar Weather Update: खुश हो जाइए! फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट UPSC Exam Calender 2026: UPSC परीक्षा 2026 का कैलेंडर जारी, जानिए.. कब होंगी ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं UPSC Exam Calender 2026: UPSC परीक्षा 2026 का कैलेंडर जारी, जानिए.. कब होंगी ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं Donald Trump Apple India: क्या भारत में Apple iPhone का प्रोडक्शन बंद हो जाएगा? ट्रंप के बयान ने मचा दी हलचल... Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता देश का अपमान’ खगड़िया में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘छातापुर में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत’ जीवछपुर में जनसंपर्क अभियान के दौरान बोले VIP नेता संजीव मिश्रा Tral Encounter: त्राल में जैश के 3 आतंकी ढेर, पहलगाम हमले में था बड़ा हाथ, 48 घंटे में 6 दरिंदे जहन्नुम रवाना President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई आपत्ति, संवैधानिक सीमाओं के उल्लंघन का लगाया आरोप Bihar News: तीन मासूम बहनों की जिंदा जल कर मौत, चूल्हे से निकली चिंगारी और तीनों की तड़प-तड़पकर चली गई जान
19-Jan-2023 10:33 AM
By First Bihar
PATNA : आपने अक्सर रुपया,पैसा, गहना और वाहन की चोरी के बारे में सुना होगा। लेकिन, बिहार अनोखी चीज़ों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। अब बिहार की राजधानी में ही एक अनोखी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां के चोरों द्वारा एक घर पर लगे पूरी की पूरी टवार की चोरी कर ली गई है।
दरअसल, राजधानी पटना में मोबाइल टावर चोरी का एक हैरान कर देनेवाली घटना निकल कर सामने आई है। यह घटना पीरबहोर थाना क्षेत्र के सब्जी बाग का बताया जा रहा है। जहां एक घर की छत पर लगे मोबाइल टॉवर की चोरी कर ली गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि, यह मोबाइल टॉवर 2006 में लगाया गया था और एयरसेल कंपनी का था। लेकिन बाद में इसे जीटीएल कंपनी ने खरीद लिया था।
जिसके बाद अब जिस मकान पर यह टॉवर लगा था वहां कुछ लोग पहुंचे और खुद को जीटीएल कंपनी का कर्मी बताकर 4 घंटे तक मोबाइल टॉवर खोल कर निकल गए। इसके बाद जब कंपनी के मैनेजर को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो वह भी आश्चार्यचकित रहे गए। इसके बाद उनके द्वारा इसको लेकर पीरबहोर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि, जीटीएल कंपनी के अधिकारियों ने 31 अगस्त 2022 को इस मोबाइल टॉवर का निरीक्षण किया था। तब पता चला कि मोबाइल टॉवर अपनी जगह पर नहीं है। इस मोबाइल टॉवर की कुल कीमत 8 लाख 32 हजार रुपये बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में कंपनी के मैनेजर मोहम्मद शाहनवाज अनवर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
इधर, इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि,फिलहाल आसपास के मकानों में लगे हुए हैं सीसीटीवी फुटेज से चोरों के बारे में जानकारी ली जा रही है।लेकिन, उसके लिए परेशानी का सबब यह है कि, चोरों द्वारा 4 महीने पहले मोबाइल टॉवर खोल कर ले जाया गया था और 4 महीने पहले का सीसीटीवी फुटेज मिलना इतना आसान नहीं है।