ब्रेकिंग
पटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तार

कोरोना पर PM मोदी की बड़ी पहल, सार्क देशों के प्रमुखों के साथ किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

DELHI : पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर रविवार को सार्क देशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि साथ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर रविवार को सार्क देशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें कोरोना से घबराने की नहीं बल्कि साथ लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सार्क देशों को सावधानी बरतनी होगी। उन्होनें  कहा कि भारत का मंत्र रहा है 'तैयार रहें, लेकिन घबराएं नहीं'। इस मंत्र से कोरोना वायरस से मुकाबला किया जा सकता है।


पीएम मोदी ने कहा कि सार्क देशों में 150 से कम केस सामने आए हैं। भारत में कोरोना को लेकर जागरुकता अभियान चल रहा है। कोरोना को WHO ने महामारी घोषित किया है। कोरोना से चौकन्ना रहने की जरूरत है। भारत में जनवरी से स्क्रीनिंग की जा रही है। कोरोना के खतरे को देखते हुए 1400 भारतीयों को अलग-अलग देशों से लाया गया है।


बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 108 हो गई है। इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं जिनकी दिल्ली और कर्नाटक में मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने COVID-19 को महामारी घोषित कर दिया है। केंद्र सरकार ने कोरोना को राष्ट्रीय आपदा तक घोषित कर दिया है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी इस महामारी से निपटने के लिये देश और वैश्विक स्तर पर अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सार्क देशों के नेताओं से चर्चा कर रहे हैं। जिसमें श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम सोली, भूटान के प्रधानमंत्री, नेपाल के प्रधानमंत्री शामिल हैं।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें