ब्रेकिंग
बिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल बिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल

बिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालान

कैमूर में ट्रैफिक पुलिस के जवानों की रंगबाजी सामने आई है. ट्रैफिक पुलिस के जवान इंडेन गैस एजेंसी में बिना कनेक्शन के ही एलपीजी सिलेंडर लेने पहुंचे थे लेकिन जब सिलेंडर नहीं मिला तो नाराज ट्रैफिक जवानों ने एजेंसी की गाड़ियों का चालान काट दिया.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में एलपीजी सिलेंडर के लिए लोगों की लंबी लाइनें अब भी आम दृश्य बन गई हैं। इसी बीच कैमूर जिले के मोहनिया नगर के चांदनी चौक पर बुधवार को अफरा-तफरी मच गई, जब इंडेन गैस एजेंसी की गाड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने गाड़ियों को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।


जानकारी के अनुसार, इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने बिना कनेक्शन वाले सिलेंडरों की मांग की। जब कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देते हुए सिलेंडर देने से इनकार किया, तो पुलिस ने उनकी गाड़ियों का चालान काट दिया। पहला चालान मंगलवार को काटा गया था और बुधवार सुबह भी इसी एजेंसी की गाड़ी को रोककर चालान किया गया।


एजेंसी के मैनेजर राम शंकर झा ने बताया कि गाड़ी पर नियम अनुसार लाइसेंस होने के बावजूद पुलिस ने बदतमीजी की और चालान काट दिया। नाराज कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए कुछ देर के लिए गाड़ियों को सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे चांदनी चौक पर लंबी लाइनें लग गई और आम जनता को परेशानी हुई।


ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि रोज यहां गाड़ियों की जांच की जाती है और बिना सीट बेल्ट या हेलमेट गाड़ियों का चालान काटा जाता है। एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि चेकिंग के दौरान गैस एजेंसी की गाड़ी के कुछ कागजात नहीं होने के कारण फाइन किया गया। रोड जाम गैस एजेंसी कर्मचारियों की ओर से किया गया था और बिना कनेक्शन गैस मांगना जांच का विषय है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें