Hindi News / crime / अदना सा 'अकाउंटेंट' के पास आलीशान घर...थार गाड़ी...लाखों-करोड़ों के जेवर व अन्य सामान,...

अदना सा 'अकाउंटेंट' के पास आलीशान घर...थार गाड़ी...लाखों-करोड़ों के जेवर व अन्य सामान, EOU रेड में धनकुबेर की खुली पोल....

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने हाजीपुर नगर परिषद के अकाउंटेंट मनीष कुमार के दो ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में 2.02 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिला है, जो उनकी ज्ञात आय से 208.57% अधिक बताई गई है।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Jun 11, 2026, 11:26:53 AM

EOU Raid Bihar, Hajipur Accountant Raid, Manish Kumar Accountant, Bihar Economic Offences Unit, Disproportionate Assets Case, Hajipur Nagar Parishad, Bihar Corruption News, EOU Action Bihar, Thar Vehi

- फ़ोटो self

EOU Raid in Bihar: अदना सा अकाउंटेंट के पास आलीशान घर, थार गाड़ी, लाखों-करोड़ों के जेवर व अन्य सामान. क्या यह अकाउंटेंट के वेतन से संभव है ? बिहार में इन दिनों जांच एजेंसियां जिस सरकारी सेवक पर दबिश दे रही, वहां अकूत संपत्ति का पता चल रहा.. 

आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने आज नगर परिषद के एक अकाउंटेंट के ठिकानों पर दबिश दी. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में हाजीपुर में नगर परिषद कार्यालय के अकाउंटेंट मनीष कुमार के दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। ईओयू की रेड से हड़कंप मच गया है। प्राऱंभिक जांच में, लेखापाल मनीष कुमार के ठिकानों से थार गाड़ी, लाखों मूल्य के जेवर मिले हैं. वहीं हाजीपुर में आलीशान घर का पता चला है. जांच एजेंसी लगातार पड़ताल में जुटी है. 

दरअसल, आर्थिक अपराध इकाई को हाजीपुर नगर परिषद कार्यालय में तैनात लेखापाल मनीष कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई ने आरोपी लेखापाल के खिलाफ केस सं- 10/26 दर्ज किया.इसके बाद मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी की स्पेशल कोर्ट से तलाशी का आदेश प्राप्त किया।

कोर्ट के आदेश पर ईओयू की टीम ने आरोपी लेखापाल के दो अलग-अलग ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। ईओयू की प्राथमिक जांच में दो करोड़ दो लाख एकतीस हजार पांच सौ रूपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाये गये है, जो उनके ज्ञात आय से लगभग 208.57% अधिक है।

इस मामले में गुरुवार की सुबह-सुबह ईओयू की टीम हाजीपुर पहुंची और लेखापाल मनीष कुमार के बागमली स्थित निवास एवं हाजीपुर नगर परिषद अवस्थित कार्यालय के आवास, सहित कुल 02 ठिकानों पर अलग-अलग टीम द्वारा तलाशी कार्यवाई प्रारम्भ की.छापेमरी खत्म होने के बाद आरोपी लेखापाल के पास कितनी संपत्ति है इसकी जानकारी मिल सकेगी।