1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 22, 2026, 1:57:27 PM
- फ़ोटो
SSC CGL 2026 Application: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस बार परीक्षा के जरिए 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में CBI, इनकम टैक्स, मंत्रालय, NIA, नारकोटिक्स ब्यूरो और कई बड़े केंद्रीय विभागों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SSC CGL को देश की सबसे लोकप्रिय सरकारी परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं, क्योंकि इसके जरिए केंद्र सरकार के बड़े विभागों में शानदार पोस्ट मिलती है। इस बार कुल 12256 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट SSC Official Website पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
इन तारीखों का रखें ध्यान
SSC CGL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मई 2026 से शुरू हो चुका है। उम्मीदवार 22 जून 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 तय की गई है।
अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है तो आयोग correction window भी खोलेगा। उम्मीदवार 29 जून से 1 जुलाई 2026 तक फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
Tier-1 परीक्षा अगस्त से सितंबर 2026 के बीच आयोजित हो सकती है, जबकि Tier-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में होने की संभावना है।
कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के जरिए कई बड़े विभागों में नियुक्तियां होंगी। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा CBI और इनकम टैक्स की पोस्ट को लेकर हो रही है।
भर्ती जिन प्रमुख पदों पर होगी, उनमें शामिल हैं—
इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्रालयों और सरकारी विभागों में भी नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन फीस कितनी है?
General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, PwD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह मुफ्त रखा गया है।
अगर उम्मीदवार फॉर्म में correction करते हैं तो पहली बार 200 रुपये और दूसरी बार 500 रुपये फीस देनी होगी।
उम्र सीमा क्या है?
SSC CGL में अलग-अलग पदों के लिए अलग आयु सीमा तय की गई है। न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम उम्र 27 से 32 वर्ष तक हो सकती है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
SSC CGL की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें किसी एक स्ट्रीम की बाध्यता नहीं होती। BA, BSc, BCom, BBA, BCA समेत किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि कुछ पदों के लिए अलग योग्यता मांगी गई है। जैसे Junior Statistical Officer के लिए 12वीं में मैथ्स में 60 प्रतिशत अंक या Statistics विषय जरूरी है।
ऐसे करें आवेदन
फॉर्म जमा होने के बाद उम्मीदवार उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।