Hindi News / bihar / pashchim-champaran-news / बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल, लोगों ने प्रशासन की टीम...

बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल, लोगों ने प्रशासन की टीम पर बोला हमला; महिला पुलिसकर्मी समेत दो घायल

बेतिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम पर हमला हो गया। अतिक्रमणकारियों के विरोध में हुई हिंसा में महिला पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। बाद में भारी पुलिस बल की मदद से स्थिति नियंत्रित की गई।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 23, 2026, 4:22:20 PM

Bihar News

- फ़ोटो Reporter

Bihar News: बिहार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है। इस दौरान प्रशासनिक टीम को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। बेतिया नगर निगम प्रशासन द्वारा शनिवार को हॉस्पिटल रोड से मित्रा चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। 


सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने प्रशासनिक टीम का विरोध करते हुए हमला कर दिया। घटना में एक महिला पुलिसकर्मी तथा नगर निगम कर्मचारी जूलूम साह घायल हो गए। जिनका इलाज जीएमसीएच अस्पताल में चल रहा हैं।


घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही अतिक्रमण हटाने हेतु एसडीएम सदर, सदर एसडीपीओ अजीत कुमार, यातायात डीएसपी अतनु दत्ता, नगर निगम के कर्मी एवं भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे।


सदर डीएसपी अजीत कुमार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुनः अभियान चलाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन द्वारा हमले में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..