1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 23, 2026, 9:06:52 PM
"मेरी कहानी अपनों की जुबानी" - फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: पटना में वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों और स्वस्थ जीवन के संदेश को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “मेरी कहानी अपनों की जुबानी” शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के कई प्रतिष्ठित और वरिष्ठ लोगों ने अपने जीवन अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन Lions Club of Patna Central और Ladies Wing Punjabi Biradari की ओर से 23 मई को Lajpat Rai Hall में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती वीणा गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों, जीवनशैली और सकारात्मक सोच को समाज के सामने लाना है, ताकि युवा पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है, लेकिन उसे सम्मान, अनुशासन और अच्छे स्वास्थ्य के साथ जीना एक कला है। स्वस्थ और दीर्घायु जीवन किसी एक आदत से नहीं, बल्कि संतुलित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और अच्छे व्यवहार से संभव होता है।
Lions Club of Patna Central के अध्यक्ष रंजीत के. सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं स्वागत भाषण लेडीज विंग की चेयरपर्सन श्रीमती उमा सिंह ने दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोषाध्यक्ष अंकित कश्यप और शिप्रा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. झा, डॉ. प्रोमिला मोदी, पद्मश्री डॉ. शांति राय, एल.एन. प्रोफेसर राम, यू.एस. बैद, पुष्पा नायक, किरणधर, रमन सिंधी, राज कपूर, बलराज कपूर, सरदार जसवंत सिंह, कैलाश गुप्ता और एस.एम. गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।