1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 23, 2026, 10:00:42 PM
जांच में जुटी पुलिस - फ़ोटो रिपोर्टर
BETTIAH: नरकटियागंज रेल थाना में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक को घूस मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई रेलवे के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है। निलंबित पुलिस अवर निरीक्षक की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुअनि उसे रेल थाना में रखने के बजाय स्टेशन परिसर स्थित पुराने थाने में ले गए थे। आरोप है कि युवक को छोड़ने के एवज में उसके परिजनों से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी ने मोबाइल फोन पर युवक के परिजनों से बातचीत कर पैसे की मांग की थी। इस बातचीत का ऑडियो परिजनों द्वारा वायरल कर दिया गया। मामले की जांच के दौरान ऑडियो में आवाज की पुष्टि होने के बाद रेल एसपी ने पुअनि राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। रेलवे पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
REPORT: SANTOSH-BETTIAH