ब्रेकिंग
बिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल बिहार में फूल तोड़ने के विवाद में हिंसक झड़प, पीट-पीटकर शख्स की हत्या; मारपीट में कई लोग घायलअमेरिका-ईरान सीजफायर के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सप्लाई का नया फॉर्मूला तय; राज्यों को दिए जरूरी निर्देशपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल

नवोदय विद्यालय में PGT, TGT शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित, जल्दी करें अप्लाई

DESK : नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शिक्षकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. एनवीएस ने अपने विद्यालयों में विभिन्न विषयों में ट्रेंड ग्रे

नवोदय विद्यालय में PGT, TGT शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित, जल्दी करें अप्लाई
Anamika
2 मिनट

DESK : नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शिक्षकों की भर्ती के लिए  अधिसूचना जारी की है.  एनवीएस ने अपने विद्यालयों में विभिन्न विषयों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) और फैकल्टी-कम-सिस्टम-ऐडमिनिस्ट्रेटर के कुल 454 पदों के लिए भर्ती निकली है. इन पदों पर  आवेदन भरने के इच्छुक उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट, navodaya.gov.in  पर जा कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं. 

एनवीएस टीचर रिक्रूटमेंट 2020 के लेटेस्ट विज्ञापन के अनुसार आवेदन करने के लिए अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. उम्मीदवारों को ध्यान देने वाली बात ये है कि एनवीएस 454 शिक्षक भर्ती 2020 के लिए आवेदन ईमेल के माध्यम से किये जाने हैं और इसके लिए अंतिम तिथि 11 सितंबर 2020 निर्धारित की गयी है. 

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर(पीजीटी) के कुल 98 पद और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) के कुल 283 पदों पर भर्ती होनी है. इसके साथ ही फैकल्टी-कम-सिस्टम-ऐडमिनिस्ट्रेटर के 73 पदों पर बहाली होगी.

पीजीटी के पद पर नियुक्ति होने के बाद नॉमर्ल स्टेशन पर 25750 रुपये प्रतिमाह, हार्ड स्टेशन पर 32500 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा वहीं टीजीटी के पद पर नियुक्त होने पर नॉमर्ल स्टेशन पोस्टिंग में  26250 रुपये प्रतिमाह और हार्ड स्टेशन पर 31250 रुपये प्रतिमाह को वेतन मिलेगा. 

आवेदन करने के लिए आप नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) की आधिकारी वेबसाइट से अप्लीकेशन फॉर्म के फॉर्मेट को डाउनलोड करने के बाद अप्लीकेशन फॉर्म को पूरी तरह से भरकर अपने सारे सर्टिफिकेट्स अटैच करने के बाद CONPUNE20@GMAIL.COM पर ईमेल कर सकते हैं. याद रहे ईमेल 11 सितंबर 2020 की शाम 5 बजे तक भेज देनी है. इस समय के बाद भेजी गई एप्लीकेशन मान्य नहीं होंगे.    

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें