ब्रेकिंग
राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौतराज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाशपटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामददानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देशनालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Road Accident: डंफर-ऑटो की टक्कर में 2 की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Road Accident: रोहतास के बेदा नहर के पास डंफर-ऑटो टक्कर में दो की मौत, दो हुए घायल। आक्रोशित ग्रामीणों ने जीटी रोड किया जाम, पुलिस ने जैसे-तैसे स्तिथि संभाली।

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: बिहार के रोहतास जिले के बेदा नहर के पास मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में डंफर और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय संतोष कुमार (पिता इंद्रदेव सिंह, वनकर्मी) और 45 वर्षीय भोला पासवान (मोरसराय निवासी, किसान) के रूप में हुई है। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका सासाराम सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुरानी जीटी रोड को जाम कर प्रदर्शन किया है।


जानकारी के अनुसार सासाराम की ओर आ रहे ऑटो में तीन से चार लोग सवार थे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे डंफर ने ऑटो को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। संतोष और भोला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी दिलीप कुमार और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।


हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे और डंफर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया। इस दौरान करीब 2-3 घंटे तक सड़क पर यातायात ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और हादसे की जांच के साथ-साथ डंफर चालक के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें